Benefits Of Dry Fruits : ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हमारे शरीर को मिलते है ये फायदे
HR Breaking News : (Dry Fruits Benefits Hindi) एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स को होना बेहद जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स को सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह डॉक्टर भी देते है। बीतें सालों से हमारे बड़े-बूढ़े कहते आए हैं कि रोजाना ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए। ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता और अखरोट में कई तरह के गुण होते हैं। यह पोषक तत्व हमारे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं। आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स से ब्रेन को होने वाले सभी फायदों के बारे में।
Dry Fruits खाने से होते हैं ये फायदे
हेल्दी फैट्स और फाइबर
पिस्ता और काजू फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स (good source of healthy fats) होते हैं। यह ब्लड शुगर के लेवल को स्टेबल रखने में मदद करते हैं और ब्रेन को एनर्जी देते हैं।
Protein
अखरोट और बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह ड्राई फ्रूट्स न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। न्यूरोट्रांसमीटर दिमाग में सूचना को भेजने के लिए जरूरी भूमिका निभाता है।
मैग्नीशियम
काजू (Cashew Benefits) में मैग्नीशियम हाई लेवल में पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह ड्राई फ्रूट डिप्रेशन जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।
पिस्ता खाने का लाभ...
पिस्ता में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसेल्स को खोलता है और दिमाग तक बेहतर ब्लड फ्लो में मदद करता है। इससे आपके ब्रेन के काम में सुधार होता है। साथ ही इस ड्राई फ्रूट को खाना याददाश्त को मजबूत करता है।
Antioxidants
अखरोट, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जैसे कि विटामिन E और पॉलिफेनोल्स। ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से ब्रेन कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और उम्र के साथ होने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।
Omega -3 फैटी एसिड
अखरोट में ओमेगा-3 (Omega 3) फैटी एसिड पाया जाता है। यह दिमाग के विकास और काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए बढ़ते बच्चों को अखरोट जरूर खिलाना चाहिए, यह उनकी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है।
