home page

Best place to visit : उत्तराखंड की ये जगह घूमने के लिए है सबसे बेस्ट, जल्द बना ले प्लान

Travel Destination : अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है और अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के कुछ पल शांति भरे बिताना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तराखंड की उन बेस्ट जगहों के बारे में जो आपके ट्रिप को और भी शानदार बना देगी। चलिए जानते है उत्तराखंड की उन जगहों के बारे में विस्तार से।
 | 
Best place to visit : उत्तराखंड की ये जगह घूमने के लिए है सबसे बेस्ट, जल्द बना ले प्लान 

HR Breaking News : (Travel Destination In Uttarakhand) अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है और अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी के कुछ पल शांति भरे बिताना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तराखंड की उन बेस्ट जगहों के बारे में जो आपके ट्रिप को और भी शानदार बना देगी। चलिए जानते है उत्तराखंड की उन जगहों के बारे में विस्तार से।


उत्तराखंड की इन बेस्ट जगहों पर जाकर आप अपने हसीन पलों को खस बना सकते है-
 

Mukteshwar


मुक्तेश्वर अपने प्राचीन मंदिरों और शांत पहाड़ों के लिए मशहूर है यहां की ठंडी हवा और हरी-भरी घाटियां आपको ताजगी का एहसास कराएंगी प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
 

Rishikesh


ऋषिकेश योग और आध्यात्म का केंद्र माना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर एडवेंचर के शौकीनों के लिए रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग के लिए बेस्ट है।
 

Kanatal


कानाताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां के नीले आकाश और घने जंगल मन को सुकून देते हैं। यह जगह शांत छुट्टियों के लिए परफेक्ट है। आप यहां ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।
 

Gangotri


गंगोत्री गंगा नदी के स्रोत के रूप में प्रसिद्ध है और धार्मिक पर्यटन के लिए एक प्रमुख स्थान है। यहां का हिमालयी नजारा और शांति यात्रियों के मन को बहुत भाती है। ट्रेकिंग और सफर के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
 

Almora


अल्मोड़ा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां से हिमालय की चोटियां और घाटियां साफ दिखाई देती हैं। यह जगह लोक कला और परंपराओं के लिए भी मशहूर है।