home page

Best Tourist Spot : फरवरी के इस सुहाने मौसम में घूमने के लिए भारत की ये 4 जगह हैं सबसे बेस्ट

Tourist Destination : सबको पता है कि ये फरवरी का महीना प्रेमियों के लिए बड़ा खास होता है। इस महीने का इंतजार पूरे साल किया जाता है। ऐसे में यदि आप अपनों के साथ कही घूमने का सोच रहे है तो हम आज आपको भारत के उन बेस्ट पयर्टन स्थलों के बारें में बताएंगे जहा एक बार जाकर आपका वापिस आने का मन नही करेगा। 

 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। साल में फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से बेहद सुहाना होता है। इस महीने में दिन थोड़े गर्म होने लगते हैं और रातों में हल्की सर्द हवाएं चलती हैं। ऐसे में घूमने फिरने के लिए भी ये महीना अच्छा (Best month for travelling) होता है। जनवरी-फरवरी में काफी लोगों की शादी भी होती है। ऐसे में हनीमून के लिए भी ये महीना बेस्ट होता है। भारत के किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर जाने के लिए ये महीना परफेक्ट है, लेकिन कुछ खास जगहें जहां फरवरी के महीने में घूमने का मजा ही कुछ और है। वेलेंटाइन डे कपल्स के लिए भी ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन (tourist destination) बेहद खास हो सकते हैं। अगर आप अपने लव पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताना चाहते हैं तो इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।


गोवा (Goa)


फरवरी के महीने में गोवा (Goa) का मौसम बहुत अच्छा रहता है। वैसे तो यहां सालभर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन फरवरी में गोवा की रौनक और बढ़ जाती है। गोवा ऐसी जगह है जहां आप लव पार्टनर से लेकर दोस्तों और फैमिली के साथ भी खूब इंजॉय कर सकते हैं। गोवा की नाइटलाइफ आपके लिए यादगार बन सकती है। यहां शानदार बीच, पार्टी और लोग जमकर मस्ती करते हैं। आप भी फरवरी में गोवा घूमने जा सकते हैं।

उदयपुर (Udaipur)


उदयपुर (Udaipur) राजस्थान के फेमस टूरिस्ट प्लेस में शामिल एक बेहद खूबसूरत शहर है। ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन फरवरी में घूमने के लिए शानदार हो सकता है। झीलों के शहर उदयपुर का मौसम फरवरी के महीने में और भी सुहाना होने लगता है। यहां चारों तरफ दिखने वाली अरावली की पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। हल्की ठंड के बीच इस शहर की खूबसूरती और बढ़ जाती है। उदयपुर में झील के किनारे सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।

सिक्किम (Sikkim)


फरवरी के महीने में घूमने के लिए भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम (Sikkim) भी शानदार ऑप्शन है। यहां आपके कई खूबसूरत झरने, पहाड़िया, प्राचीन मठ देखने को मिलेंगे। ट्रेकिंग के लिए भी सिक्किम अच्छी जगह है। अगर आप नेचर लवर है तो फरवरी में घूमने के लिए सिक्किम बेस्ट है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक शांत और बेहद साफ-सुथरी जगह है।

शिलॉंग (Shillong)


अगर फरवरी के महीने में घूमने का प्लान कर रहे है तो शिलॉंग (Shillong) भी खूबसूरत जगहों में से एक बेहतर विकल्प है। मेघालय की राजधानी शिलॉंग अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर खींचती है। फरवरी में यहां का तापमान न बहुत गर्म और न बहुत ठंडा होता है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां और हरियाली आपका दिल जीत लेगी। शिलॉंग में आपको दूर-दूर तक प्रदूषण नजर नहीं आएगा।