Delhi की इन दुकानों पर बड़े बड़़े सेलिब्रिटीज खाते हैं खाना, आप भी करें ट्राई
Eating Spot Of Celebrities in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसी जगह है जहां बड़ी-बड़ी हस्तियां खाने-पीने के लिए आती रहती हैं। क्या आप गए है कभी वहां, तो आइये जानते है दिल्ली की इन जगहों के बारे में विस्तार से।

HR Breaking News (नई दिल्ली)। दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं, जो अपनी टेस्टी स्ट्रीट फूड(Tasty Street Food) के लिए जानी जाती हैं, इस स्वादिष्ट खाने के दीवाने केवल हम ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी हैं। अपने दिल्ली ओर में अक्सर बॉलीवुड हस्तियां खाने-पीने के लिए आती रहती हैं।
दिल्ली आकर इन दुकानों पर सेलिब्रिटीज अक्सर खाया करते हैं खाना, जानते भी नहीं होंगे कितने फेमस हैं ये रेस्तरां
जैसा कि कहा जाता है, हमारे जीवन में तीन चीजें मायने रखती हैं पहले कपड़ा, दूसरा रोटी और तीसरा मकान। और जब रोटी की बात आती है तो हम दिल्ली वाले बड़े चूजी होते हैं। आमतौर पर एक टेस्टी खाने के लिए हम सही जगह की तलाश में रहते हैं, लेकिन जो मजा स्ट्रीट फूड में है, वो मजा कहीं और नहीं। कुछ ऐसा ही मानना है बॉलीवुड सिलेब्रिटीज(Bollywood celebrities) का तभी वो खाने-पीने के लिए लोकल रेस्तरां या ढाबे में भी चले जाते हैं। वैसे भी दिल्ली शहर अपने स्ट्रीट फूड और चटपटे खाने के लिए सबसे ज्यादा फेमस है, ऐसे में सिलेब्रिटीज जब भी राजधानी आते हैं, तो वे कुछ पसंदीदा शॉप या रेस्तरां(favorite shop or restaurant) से जरूर खाकर जाते हैं। चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।
शाहरुख खान - Shahrukh Khan
बॉलीवुड बादशाह, शाहरुख खान दिल्ली में पले-बढ़े और एक मिडल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। अक्सर वे यहां जब भी आते हैं, तो दिल्ली के छोले भटूरे जरूर खाते हैं। ग्रीन पार्क में एवरग्रीन स्वीट शॉप की मिठाइयां उन्हें बेहद पसंद हैं।
दीपिका पादुकोण - Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण को साउथ इंडियन फूड बहुत पसंद है। यही नहीं दीपिका का मुंबई में रहकर ओलिव बार और किचन के लिए जो प्रेम है वो दिल्ली में भी देखने को मिलता है। ये जगह अपने स्वादिष्ट खाने के लिए जानी जाती है।
वरुण धवन - Varun Dhawan
वरुण धवन भी दिल्ली के कई आउटलेट से अपना फेवरेट फूड खाना पसंद करते हैं। फ्लेम-ग्रिल्ड पेरी-पेरी चिकन रेस्तरां उनकी पसंदीदा जगह, इसकी ब्रांच दिल्ली सहित, पुणे और बेंगलुरु में भी है।
विराट कोहली - Virat Kohli
विराट कोहली दिल्ली में ही पले बढ़े हैं, ऐसे में उन्हें यहां का चप्पा-चप्पा पता है। वो Nueva रेस्तरां के मालिक भी हैं, जहां अमेरिकन डिशेस सर्व की जाती हैं। इस रेस्तरां की कुछ सिग्नेचर डिश Ceviche de Camarones, Spicy Mole, La Caja de Pinturas, Peruvian Piscos हैं।
सैफ अली खान - Saif Ali Khan
सैफ अली खान को जापानी खाने का बहुत शौक है, दिल्ली में वासाबी बाय मोरिमोटो अपने जापानी खाने के लिए फेमस है। दिल्ली का ये रेस्तरां अपने फेमस सुशी रोल्स, मिसो में ब्लैक कॉड और व्हाइटफिश कार्पेस्को डिशेस के लिए जाना जाता है। इस रेस्टोरेंट चेन की दो फ्रेंचाइजी हैं, एक दिल्ली में है और दूसरी मुंबई में है।