home page

Cheapest Furniture Market Noida : घर के लिए खरीदना है फर्नीचर, नोएडा की इन मार्केट में मिलता है सबसे सस्ता

Noida Furniture Market : अगर आप घर के लिए नया और सस्ता फर्नीचर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको नोएडा की ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां कम दामों में अच्छा फर्नीचर मिलता है। तो चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं- 

 | 
Cheapest Furniture Market Noida : घर के लिए खरीदना है फर्नीचर, नोएडा की इन मार्केट में मिलता है सबसे सस्ता

HR Breaking News (ब्यूरो)। घर में नया फर्नीचर लगाना चाहते हैं या फिर पुराने को बदलना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन या फिर कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। नोएडा में कुछ मार्केट ऐसे हैं जहां सस्ते दाम में अच्छे फर्नीचर मिलते हैं। अगर आप एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो कई दुकानों पर इसकी भी सुविधा है। बस आपको अपना पुराना फर्नीचर देना है और दाम के अनुसार अपने घर नया फर्नीचर ले आइए।

नोएडा में रहने वाला हर व्यक्ति शाहबेरी के बारे में जरूर जानता होगा। यह जगह अवैध निर्माण और कोलेप्स होते घर को लेकर मशहूर है, लेकिन इसका एक पक्ष फर्नीचर के अच्छे मार्केट को लेकर भी है।


नोएडा और गाजियाबाद से सटे शाहबेरी में सस्ते और अच्छे फर्नीचर मिलते हैं। एक दुकानदार शोएब बताते हैं कि सामान को हम लोगों के घरों तक डिलीवर करते हैं। हमारे पास रिक्शा वाले होते हैं, उन्हें हम कुछ पैसे दे देते हैं तो वो घर तक ले जाते हैं। इससे लोगों को खरीदारी करने में आसानी होती हैं।

इस फर्नीचर मार्केट में जाने के लिए आपको कैब या निजी वाहन से ही जाना होगा। यहां पर कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं हैं। निजी वाहन से आप जाकर सामान लेकर आ सकते हैं। पार्किंग वहां आपको फ्री मिल जाएगी।

नोएडा सेक्टर 73 में भी एक मार्केट फर्नीचर का है। जहां आप सेकेंड हैंड भी सामान ले सकते हैं। जैसे बेड, टेबल, बेंच, शू रैक इत्यादि सस्ते दाम में मिल जाते हैं। आपको लाइन से दुकान सजी मिलेंगीं। ये होम डिलीवरी भी करते हैं।