home page

Cheapest Lehenga Market : अब लहंगा खरीदने के लिए नहीं खर्च करना होगा मोटा पैसा, इस मार्केट में मिल जाएंगे कम कीमत में अच्छे डिजाइन

Lehenga Market : जल्द ही विवाह-शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। शादियों के सीजन मे अक्सर महिलाएं शॉपिंग करने के लिए काफी इच्छुक रहती है। ज्यादातर महिलाएं शादियों के सीजन में लहंगा खरीदना काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी लहंगे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बाजार के बारे में जहां कम कीमत में अच्छे डिजाइन के लहंगे मिल जाएंगे।
 | 
Cheapest Lehenga Market : अब लहंगा खरीदने के लिए नहीं खर्च करना होगा मोटा पैसा, इस मार्केट में मिल जाएंगे कम कीमत में अच्छे डिजाइन

HR Breaking News, Digital Desk - (Cheapest Lehenga Market) महिलाओं को शॉपिंग करने का काफी शौक होता है। त्योहारी सीजन दिन प्रतिदिन नजदीक आता जा रहा है। अगर आप भी लहंगे खरीदने के लिए किसी अच्छी मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बाजार के बारे में जहां आप खूबसूरत लहंगे खरीद सकेंगे वो भी बिल्कुल कम दामों पर।
हम आपको ऐसे लहंगे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आप खूबसूरत लहंगे के साथ-साथ बजट फ्रेंडली लहंगे भी देख सकती हैं। आइए जानते हैं इस मार्केट के बारे में।

 

 

सुंदर लहंगे खरीदे सस्ते दामों में 


सस्ते में सुंदर लहंगे (beautiful lehengas at cheap price) खरीदने के लिए आप एमपी के इंदौर जिले में कपड़ा बाजार (Cloth market in Indore district) जा सकती है। यह बाजार सस्ते और खूबसूरत कपड़ों के लिए पूरे मध्य प्रदेश में काफी प्रसिद्ध माना गया है। यहां पर आपको साड़ी से लेकर लहंगे तक अलग-अलग वैरायटी के कई सारे कपड़े देखने को मिलेंगे। 

यहां आपको अपने बजट के अंदर लहंगे आसानी से मिल सकते हैं। यही नहीं आप अगर चाहे तो इंदौर के इस कपड़ा बाजार में लहंगे रेंट पर भी ले सकती हैं। यहां ऐसी कई दुकानें हैं जो आपको रेंट पर लहंगे भी दे सकती है।


इंदौर का कपड़ा बाजार


इंदौर शहर के बीच में भाग में स्थित यह कपड़ा बाजार सस्ते और खूबसूरत कपड़ों के लिए कई सालों से जाना जाता है। इस बाजार को एम टी क्लॉथ मार्केट भी कहा जाता है। इसका पूरा नाम है महाराजा तुकोजी राव होलकर क्लॉथ मार्केट (Maharaja Tukoji Rao Holkar Cloth Market) है। यहां आपको कई सारी दुकान देखने को मिल जाएगी। जहां पर आपको सस्ते और सुंदर कपड़े आसानी से मिल सकते हैं। अगर बात करें लहंगे कि, तो आपके यहां पर लहंगे की भी कई वैरायटी अपने बजट के अंदर मिल जाएगी।


शीतला माता बाजार भी है काफी अच्छा


इस बाजार तक पहुंचाने के लिए आप ऑटो, रिक्शा या सिटी बस की मदद ले सकती हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको क्लॉथ मार्केट या फिर कपड़ा बाजार का एड्रेस (address of cloth market) बताना होगा। 
यह बाजार सुबह 10 बजे से शुरू होता है जो रात के 9 या 10 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा आप कपड़ा बाजार में मौजूद शीतला माता बाजार (Shitla Mata Market) भी देख सकती हैं। यहां पर भी आपको शादी की खरीदारी के लिए एक से एक कपड़े मिल जाएंगे।