cheapest market : दिल्ली समेत भारत की 7 सबसे सस्ती मार्केट, 300 से 500 रुपये में मिलेगा 2000 रुपये वाला सामान
Delhi cheapest market : त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट कब है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली से चेन्नई तक है। भारत की 10 सबसे सस्ती मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां पर आप 2000 वाला सामान 300 से 500 में आसानी से खरीद सकते हैं।
HR Breaking News (india cheapest market)। जैसे ही त्योहारों का सीजन करीब आता है या फिर शादियों का सीजन शुरू होता है तो हर कोई शॉपिंग करता है, लेकिन आज बाजारों में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है की शॉपिंग करने के लिए 10 से 15000 रुपए आसानी से लग जाते हैं, लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप सस्ती मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको उन 10 मार्केट (10 cheapest market) के बारे में बताने वाले हैं। जहां पर आप क्वालिटी वाला सामान बेहद ही कम रेट में खरीद सकते हैं। इन बाजारों में कपड़े, गहने, जूते, घरेलू सामान और त्योहार से जुड़ी हर खास चीज किफायती रेट में मिलती है।
मुंबई की सबसे सस्ती कुर्ला मार्केट -
अगर आप स्टाइलिश और क्वालिटी वाले कपड़े कम रेट में खरीदना चाहते हैं तो मुंबई का कुर्ला मार्केट (Kurla Market, Mumbai) सबसे बेस्ट है। यह बाजार दुनिया भर में फेमस है। यहां पर कपड़े किलो के भाव में मिलते हैं, जहां से खरीदारी करने के लिए दूसरे राज्यों से व्यापारी भी आते हैं। इस मार्केट से आप कुर्ती, फ्रॉक, पेंट और शॉट्स जैसे नए कपड़े कम से कम रेट में खरीद सकते हैं। इस बाजार में आपको फैशन के हिसाब से नए-नए कपड़े मिल जाएंगे।
जनपथ बाजार -
अगर आप दिल्ली आसपास के लाखों में रहते हैं तो दिल्ली के जनपद मार्केट (Delhi Janpath Market) के बारे में तो जानते ही होंगे या मार्केट सस्ती शॉपिंग को लेकर काफी फेमस है। यहां पर आपको ब्रांडेड ड्रेस ज्वेलरी सैंडल और बैग काफी कम रेट में मिल जाते हैं। इतना ही नहीं इस मार्केट में आपको मॉल में जो सामान 2000 में मिलता है। यहां पर 300 से 500 में खरीद सकते हैं।
कोलकाता की सबसे सस्ती मार्केट -
कोलकाता का न्यू मार्केट (Kolkata New Bazar) 1876 शॉपिंग को लेकर काफी फेमस है। इस मार्केट में 3000 से ज्यादा दुकान मौजूद हैं। यहां से आप कपड़े, जूते, किताबें, क्रोकरी, मिठाई और पुराने सामान खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आपको हर चीज कम रेट में मिल जाएगी। अगर आप घर से जुड़ी हर प्रकार की चीज एक ही मार्केट से खरीदना चाहते हैं तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट है।
कमर्शल स्ट्रीट -
बैंगलोर की कमर्शियल स्ट्रीट (Bangalore Commercial Street) शहर की फैशन स्ट्रीट के नाम से जानी जाती है। यहां पर कपड़े इमिटेशन ज्वेलरी फुटवियर, फॉर स्पोर्ट्स आइटम काफी कम रेट में मिलते हैं। यह मार्केट एक तंग गली में विकसित है। इस मार्केट में शॉपिंग करने के लिए आपको काफी चलना पड़ेगा। अगर आप अच्छे से बॉर्गेनिंग करना जानते हैं तो इस मार्केट से आप हर तरह का सामान बेहद कम रेट में खरीद सकते हैं।
थियागराय नगर बाजार -
थायगराय नगर चेन्नई की एक बड़ी मार्केट (Chennai Thyagarai Nagar Market) है। इस मार्केट में ज्यादातर दुकानें सोने के गहनों की है। इसके साथ ही चेन्नई की इस मार्केट से आप रश्मि साड़ियां कपड़े जूते, कॉस्मेटिक और घरेलू सामान के फायदे रेट में खरीद सकते हैं। इस बाजार की एक खासियत है कि आप यहां से हर बजट के हिसाब से सामान खरीद सकते हैं।
लाल दरवाजा मार्केट
अहमदाबाद का लाल दरवाजा मार्केट (Ahmedabad Lal Darwaza Market) शॉपिंग के साथ-साथ स्ट्रीट फूड के लिए भी काफी फेमस है। यहां से आप शॉपिंग के साथ अच्छे-अच्छे डिश भी ट्राई कर सकते हैं। यह बाजार सुबह 11:00 से रात के 10:00 तक खुली रहती है। यहां पर आपको कपड़े जूते चप्पल घाघरा, चोली, पुरानी किताबें और बच्चों की कपड़े सब कुछ कम रेट में मिल जाएंगे। अगर आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो यह मार्केट आपके लिए एक नंबर है।
सुल्तान बाजार, हैदराबाद
विशिष्ट शॉपिंग की बात होती है तो हैदराबाद का सुल्तान बाजार (Hyderabad Sultan Bazar) हर किसी के जुबान पर होता है रेजिडेंसी बाजार कहा जाता है। यह बाजार महिलाओं की शॉपिंग के लिए परफेक्ट है। इस मार्केट में 100 से अधिक दुकानें हैं इस बाजार में लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े, ज्वैलरी और चांदी के बर्तन सस्ते दाम पर मिलते हैं। शादी और त्योहारों जैसे खास मौकों पर खरीदारी के लिए यह बाजार सबसे ज्यादा फेमस है।
