home page

Delhi में इस जगह सरोजनी नगर से भी सस्ते मिलते हैं कपड़े, थोड़े से पैसों में हो जाएगी पूरे साल की शॉपिंग

cheap market in Delhi : दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट कपड़े की खरीदारी करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि सरोजिनी नगर मार्केट में काफी ज्यादा सस्ते कपड़े मिलते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी मार्केट के बारे में जिसमें सरोजिनी नगर से भी सस्ते कपड़े मिलते हैं। दिल्ली की इस मार्केट में आप थोड़े से पैसों में साल भर की शॉपिंग आसानी से कर सकते हैं।
 | 
Delhi में इस जगह सरोजनी नगर से भी सस्ते मिलते हैं कपड़े, थोड़े से पैसों में हो जाएगी पूरे साल की शॉपिंग

HR Breaking News : (Gandhi Nagar Market) देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे फेमस बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं। कई ऐसी मार्केट है जहां सस्ते सामान मिलते हैं और कई ऐसी मार्केट है जहां ब्रांडेड सामान मिलते हैं। सस्ते कपड़े के नाम से मशहूर दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market in Delhi) के बारे में तो आप जानते ही होंगे। 


सरोजिनी नगर मार्केट से आप बेहद कम पैसों में ढेर सारी शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जबरदस्त मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सरोजिनी नगर मार्केट को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली की इस मार्केट में एक बार अगर आप चले गए तो आप सरोजिनी नगर तथा लाजपत नगर बाजार को भूल जाएंगे।
 

गांधी नगर मार्केट 


दिल्ली का गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market) दुनियाभर में मशहूर है। दिल्ली के अलावा अगर आप नोएडा या गुड़गांव में रहते हैं तो एक बार आप गांधी नगर मार्केट जाकर शॉपिंग जरूर करें। इस मार्केट में आपको कम दामों में थोक में कपड़े भी मिल जाएंगे। यहां का कलेक्शन देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगी। गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market) सीलमपुर में है, जहां आप आसानी से मेट्रो से पहुंच सकते हैं। 

थोड़े से पैसों में हो जाएगी सालभर की शॉपिंग


गांधी नगर मार्केट की सबसे खास बात ये है कि यहां आप कम रुपयों में सालभर की शॉपिंग (year round shopping) कर सकते हैं। कपड़े इतने सस्ते मिलते हैं कि आप जो सोचकर जाएंगे उससे ज्यादा घर लेकर आएंगे। इस मार्केट में आपको 50 रुपए में शर्ट और 100 रुपये में साड़ी भी मिल जाएगी। Gandhi Nagar Market में आपको थोक में कपड़े खरीदने होंगे लेकिन कुछ दुकानदार सिंगल कपड़े देने के लिए भी तैयार हो जाते हैं।


दिल्ली के गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market, Delhi) की खास बात ये है कि आप यहां वीक ऑफ पर भी शॉपिंग करने जा सकते हैं क्योंकि ये मार्केट सोमवार के दिन बंद रहता है और बाकी सभी दिनों में खुला रहता है।  


बाजार में शॉपिंग (shopping in the market) के लिए आप सुबह यानी 11 बजे पहुंचेंगे तो आपको कम भीड़ मिलेगी और आप आसानी से कपड़ों को सलेक्ट करके खरीद पाएंगे। शाम के समय इस मार्केट में भीड़ के कारण पैर रखने की भी  जगह नहीं होती है।