Delhi Bag Market : कम कीमत में खरीदने है फैंसी बैग तो ये है एशिया का सबसे सस्ता बाजार, लोग कोसों दूर से आते है खरीदारी करने
HR Breaking News : (Cheapest Bag Market) ट्रैवलिंग करते वक्त या एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में बैग की हमें सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप भी नया बैग खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं एशिया की सबसे सस्ते बैग बाजार के बारे में जहां से आप बेहद कम कीमत में डिजाइंदर तथा ब्रांडेड बैग खरीद सकते हैं।
कहां है दिल्ली का ये मार्केट
दिल्ली में शॉपिंग के लिए कई प्रसिद्ध बाजार हैं जो विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली में सस्ते कपड़ों के लिए तो सरोजनी नगर काफी प्रसिद्ध है और सस्ती साड़ी- लहंगे के लिए चांदनी चौक और सस्ती ज्वेलरी के लिए सदर बाजार दुनियाभर में जा जाता है लेकिन बात की जाएं सस्ते बैग बाजार की तो आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के उस बैग बाजार (bag market of delhi) के बारे में जिससे एशिया का सबसे सस्ता बाजार कहा जाता है। अगर आप भी बैग लेना चाहते हैं तो आप सदर बाजार और पहाड़गंज के दोनों हिस्सों में बसी 'नबी करीम' नाम की मार्केट में जाकर रिजनेबल प्राइस पर ले सकते हैं।
यहां से थोक रेट पर ले सकते हैं बैग
नबी करीम मार्केट दिल्ली की सबसे बड़ी और सबसे प्रसिद्ध बैग मार्केट है, जो न केवल भारत में बल्कि एशिया में भी काफी फेमस है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के बैग जैसे कि टोट बैग, स्लिंग बैग, शोल्डर बैग, हैंडबैग और बैकपैक आदि मिलेंगे। आप दिल्ली के इस मार्केट नबी करीम मार्केट में बेहद सस्ते में बैग खरीद सकते हैं।
एक बैग की कीमत कितने रुपये हैं?
नबी करीम मार्केट में आप थोक और खुदरा दोनों दरों पर बैग खरीद सकते हैं। यहां पर आपको 50 रुपये से कम कीमत में भी बढ़िया क्वालिटी के बैग मिल सकते हैं। इसके अलावा, आपको यहां लग्जरी हैंडबैग जैसे कि लुई वुइटन, गुच्ची, हर्मीस, यवेस सेंट लॉरेंट (YSL), गेस, डा मिलानो, हाई डिज़ाइन, फॉसिल और एल्डो, शेनेल के बैग्स की फर्स्ट कॉपी भी आसानी से मिल जाएगी।
नबी करीम मार्केट कैसे जाएं?
नबी करीम मार्केट तक पहुंचने के लिए सबसे (Asia's cheapest bag market) पहले आप चांदनी चौक या नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर पहुंचें। मेट्रो स्टेशन (Delhi Metro Station) से बाहर निकलने के बाद, आप ऑटो-रिक्शा या साइकिल रिक्शा ले सकते हैं और ड्राइवर को सदर बाजार का पता दे सकते हैं। सदर बाजार पहुंचने के बाद, आप नबी करीम मार्केट के लिए वॉक कर सकते हैं। यह मार्केट सदर बाजार से थोड़ी ही दूरी पर है
