home page

Delhi Furniture Market : दिल्ली में इस मार्केट में मिलता है सस्ता फर्नीचर, 5 से 6 हजार में मिल जाता है 40 हजार वाला सामान

Delhi Cheapest Furniture Market : फर्नीचर घर की एक मूलभूत आवश्यकता है। घर के खिड़की दरवाजे और घर में बैठने लेटने के लिए कुर्सी, मेज, बैड, सब फर्नीचर में आते हैं। आज के समय में तो लोग सजावट के लिए फर्नीचर को ज्यादा से ज्यादा तवज्जो देते हैं, लेकिन फर्नीचर के दाम लोगों के बजट को बिगाड़ देते हैं। आपको सस्ता फर्नीचर चाहिए तो आप दिल्ली की मार्केट में विजिट कर सकते हैं। यहां आपको काफी सस्ते में अच्छा फर्नीचर मिल जाएगा। 

 | 
Delhi Furniture Market : दिल्ली में इस मार्केट में मिलता है सस्ता फर्नीचर, 5 से 6 हजार में मिल जाता है 40 हजार वाला सामान

HR Breaking News (Delhi Me Furniture Market) अपने घर, ऑफिश या फिर किसी अन्य जगह के इंटीरियर को सुधारने के लिए फर्नीचर काफी अहम भूमिका निभाता है। आपको अच्छा और सस्ता फर्नीचर खरीदना है तो दिल्ली में एक ऐसी मार्केट है जो आपके इस सपने को पूरा कर देगी। आपको काफी कम कीमत पर नई ट्रेंडी फर्नीचर मिल जाएंगे। यह फर्नीचर काफी कम दामों पर मिलते हैं, जबकि आम बाजारों में इनका बहुत अधिक रेट होता है। 

 

 

बहुत सस्ता मिल जाता है डबल बेड 


दिल्ली के इस फर्नीचर मार्केट (Delhi Furniture Markets) में फर्नीचर की दुकानों पर बहुत सस्ता बेड मिल जाता है। डबल बेड यहां 6000 से ₹7000 तक मिल जाता है। इस मार्केट में 23 सालों से भी पुरानी दुकानें चल रही है। मार्केट लगभग 3 दशक से चली आ रही है। आपको यहां नए के साथ सेकेंड हैंड फर्नीचर भी सस्ते दामों में मिलता है। 


क्या है फर्नीचर मार्केट का पता 


आपको फर्नीचर मार्केट (Delhi Cheapest furniture Market) के लिए पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर से तिलक नगर तक विजिट करना होगा। यह फर्नीचर मार्केट काफी फेमस है। दिल्ली में यहां सबसे ज्यादा फर्नीचर खरीदा जाता है। यानी कि यह टॉप मार्केट में से एक है। दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ मिलेगी। इस मार्केट में आपको अच्छी वैरायटी के फर्नीचर देखने को मिलेंगे। 

4000 में मिल जाएगा सोफा 


इस मार्केट (Delhi Furniture Market) में आपको सोफा खरीदना है तो ₹4000 तक में मिल जाएगा। वैसे आपको 7 से 8 हजार रुपये सोफे के लिए खर्च करने पड़ते हैं। सैकेंड हैंड डबल बेड भी यहां पर 3 से 4 हजार में मिल जाता है। ब्रांडेड गद्दे भी आपको यहीं पर मिल जाते हैं। इस मार्केट में कस्टमाइज बेड भी बनाए जाते हैं। साथ में आपको इस मार्केट में छोटा-मोटा सजावट का सामान जो महंगे ब्रांड के नाम पर 40 से ₹50000 में मिलता है वह यहां चार से ₹5000 में मिल जाएगा। 


40000 में मिल जाएगा घर का पूरा सामान 


इस मार्केट में कोंबो ऑफर भी चलते रहते हैं। आपके यहां सस्ते से सस्ते फर्नीचर (Furniture Market Delhi) के आइटम मिलते हैं। आप 40000 रुपये में कई आइटम खरीद सकते हैं। जो दो बीएचके फ्लैट के लिए काफी होंगे। यहां आप तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के माध्यम से पहुंच सकते हैं। 10:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक यह मार्केट खुली रहती है।