home page

Delhi Night Club : दिल्ली के इन नाइट क्लब्स की है अलग ही फिल, रात 10 बजे बाद माहौल हो जाता है रंगीन

Delhi Night Club - दिल्ली की नाइटलाइफ अब पहले जैसी नहीं रही, यह बात सही नहीं है. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिल्ली के कुछ खास नाइट क्लब्स में पार्टी करते देखे गए हैं. इन क्लब्स में अक्सर आपको मशहूर हस्तियां मिल सकती हैं, जो यहां के माहौल का लुत्फ उठाती हैं.... आइए नीचे खबर में जान लेते है दिल्ली के मशहूर कल्बस के बारे में-

 | 
Delhi Night Club : दिल्ली के इन नाइट क्लब्स की है अलग ही फिल, रात 10 बजे बाद माहौल हो जाता है रंगीन

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Night Club) दिल्ली की नाइटलाइफ अब पहले जैसी नहीं रही, यह बात सही नहीं है. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिल्ली के कुछ खास नाइट क्लब्स में पार्टी करते देखे गए हैं. इसका मतलब है कि दिल्ली की नाइटलाइफ अब भी काफी जीवंत है. इन क्लब्स में अक्सर आपको मशहूर हस्तियां मिल सकती हैं, जो यहां के माहौल का लुत्फ उठाती हैं.

 

 

दिल्ली का प्रिवी नाइट क्लब (Privy Night Club) सिर्फ शहर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने बेहतरीन अनुभव के लिए जाना जाता है. कनॉट प्लेस में स्थित यह क्लब कई बॉलीवुड हस्तियों के लिए पसंदीदा जगह है. यहाँ सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और मीका सिंह जैसे कई सितारे देखे जा चुके हैं. यह क्लब शानदार पार्टियों और बेहतरीन माहौल के लिए मशहूर है.

Bocha नाइट क्लब साउथ दिल्ली में स्थित है. इस नाइट क्लब को देशभर में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. वहीं पिछले साल जब यहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने कुछ दोस्तों के साथ स्पॉट हुए थे तो तब इस नाइट क्लब के बारे में सोशल मीडिया और बाकी जगहों पर और भी ज्यादा चर्चाएं होनी शुरू हो गई थी.

ट्रिस्ट (Tryst) नाइट क्लब दिल्ली या भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर विदेशों में भी काफी ज्यादा फेमस है. जब भी विदेशी टूरिस्ट दिल्ली आते हैं तो वह इस क्लब में जरूर जाते हैं.कई बार यहां पर बाहर देश के सेलिब्रिटीज भी स्पॉट हो चुके हैं.

The Electric Room नाइट क्लब दिल्ली के प्रीमियम नाइटक्लब (Premium Nightclubs in Delhi) में से एक है. यह नाइट क्लब दिल्ली के लोधी होटल के अंदर स्थित है. इस नाइट क्लब में कई बार बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज स्पॉट हो चुके हैं, जैसे की करण जौहर, वरुण धवन और अन्य को देखा जा चुका है.

Lord of the Drinks इस नाइट क्लब की शनिवार की रात को होने वाली पार्टी को दिल्ली में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. खासकर दिल्ली की लड़कियां और महिलाएं इस नाइट क्लब (night club) में जाना काफी ज्यादा पसंद करती हैं. इसलिए कई बार बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां भी यहां पर स्पॉट की जा चुकी हैं.

Kitty Su आज से ही नहीं बल्कि कई वर्षों से देश के टॉप नाइट क्लब्स (Top Night Clubs) में अपना नाम बनाते हुए आया है. दिल्ली के कई बड़े इनफ्लुएंसर्स और बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज (celebrities) के बच्चे इस नाइट क्लब में कई बार स्पॉट हो चुके हैं.

Playboy Club दिल्ली के इस नाइट क्लब के बारे में कहा जाता है कि यदि आप इस टाइट क्लब के अंदर जाएंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी न्यूयॉर्क (newyork) के बड़े नाइट क्लब के अंदर आ चुके हैं. इस नाइट क्लब में दिल्ली के कई बड़े इनफ्लुएंसर्स (Many big influencers of Delhi) कई बार स्पॉट हो चुके हैं.