home page

dry fruit market : ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए ये बाजार है सबसे बेस्ट, लोग दूर-दूर से करने आते हैं खरीदारी

Cheapest market for dry fruit : ड्राई फ्रूट का सेवन करना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट की कीमत महंगी होने के कारण हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां बेहद कम कीमत में मिलते हैं एकदम बढ़िया क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स।

 | 
dry fruit market : ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए ये बाजार है सबसे बेस्ट, लोग दूर-दूर से करने आते हैं खरीदारी

HR Breaking News- (Cheapest market for dry fruit) अच्छी हेल्थ मेंटेन रखने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स का होना भी बेहद जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। डॉक्टर द्वारा भी ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। ड्राई फ्रूट्स की कीमत काफी ज्यादा होती है इसी कारण से आम आदमी इसे खरीद नहीं पाता है तथा अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं कर पता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां पर ड्राई फ्रूट काफी कम कीमत में एक अच्छी क्वालिटी के साथ मिल जाता है। आइए खबर में जानते हैं ड्राई फ्रूट्स के इन बाजारों के बारे में विस्तार से।

 

 

एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट्स बाजार


दिल्ली के  चांदनी चौक (Largest dry fruits market) इलाके में स्थित खारी बावली बाजार (Khari Baoli Market) मुगल काल से चला आ रहा एक प्रसिद्ध बाजार है। यह जगह आज भी उतनी ही लोकप्रिय है जितनी उस समय थी। यहां से आप देसी ही नहीं बल्कि विदेशी ड्राई फ्रूट्स भी बेहद सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। खारी बावली में करीब 6000 दुकानें हैं, जहां आपको हर प्रकार की वैरायटी मिल जाएगी। काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, खजूर, अंजीर, अखरोट, मुनक्का और छुहारा जैसे ढेरों विकल्प मौजूद हैं।

 

 

ड्राई फ्रूट्स की कीमतें

खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स कीमतें समय के हिसाब से बदलती रहती है। फिलहाल कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:- बादाम: 600 रूपये प्रति किलो, काजू: 800 रूपये प्रति किलो, किशमिश: 500 रूपये प्रति किलो, अखरोट: 700 रूपये प्रति किलो, पिस्ता: 1100 रूपये प्रति किलो, अंजीर: 1300 रूपये प्रति किलो इत्यादि..

खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स की कीमतें (dry fruit prices) आसपास के बाजारों की तुलना में काफी कम होती हैं, इसलिए ये मार्केट थोक और खुदरा दोनों ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

इस समय खुलता है बाजार....

खारी बावली बाजार सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। लेकिन हर रविवार को बाजार बंद रहता है।