Furniture Market Delhi : अब फर्नीचर खरीदने के लिए नहीं खर्च करने पड़ेंगे लाखों रुपए, दिल्ली के इस बाजार में मिल रहा बेहद सस्ता
Delhi Furniture Market : अगर आप भी फर्नीचर खरीदने के शौकीन है और किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां आपको फर्नीचर खरीदने पर लाखों रुपए खर्च नहीं करने पड़े, बल्की कम बजट में एक अच्छा फर्नीचर खरीदा जा सके। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली के उस बाजार के बारे में जहां आपको बेहतर कम कीमत में मिलेंगे बेड, सोफे, कुर्सियां तथा अन्य फर्नीचर का सामान।
HR Breaking News : (Cheap Furniture Market Delhi) घर के इंटीरियर को चेंज करते वक्त सबसे पहले ध्यान आता है फर्नीचर बदलना। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के फर्नीचर को चेंज करना है और नया फर्नीचर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बजट कम है तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली में छिपे उसे फर्नीचर बाजार के बारे में जहां आपको फर्नीचर खरीदने के लिए लाखों रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे बल्कि इस बाजार से आप सस्ते दामों पर एक अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर खरीद सकते हैं।
अगर हम आपसे कहें कि दिल्ली में एक ऐसी सस्ती मार्केट है, जहां फर्नीचर का सामान (Furniture Market Delhi) बेहद सस्ता मिलता है, तो आप क्या कहेंगे? शायद देखने के लिए निकल जाएंगे कि कहां ऐसी मार्केट जो इतना सब सस्ते में देती है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के फतेह नगर से तिलक नगर तक फैले इस बाजार की, जहां ये सब कम दाम में मिलता है। चलिए बताते हैं इस मार्केट के बारे में।
इस जगह से खरीदें फर्नीचर
अगर आप भी अपने ऑफिस और घर के इंटीरियर को संवारना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं देश की राजधानी दिल्ली के उस मार्केट के बारे में जहां आप काफी नए ट्रेंडी फर्नीचर खरीद सकते हैं।
पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर से तिलक नगर तक फैला ये फर्नीचर मार्केट लोगों की नजर में एक टॉप मार्केट है। यहां आप जब भी आएंगे, आपको एक लंबी कतारों में दुकानें देखने को मिलेंगी। हर दुकान पर तरह-तरह की वैरायटी वाले फर्नीचर मिलेंगी, यहां से आप डिजाइनर पर्दे, गद्दे जैसी घर से जुड़ी चीजें भी खरीद सकते हैं।
बेहद कम कीमत में मिलेगा बेड़ और सोफा
फर्नीचर दुकानदारों का कहना है कि आपको ना केवल नया बल्कि सेकेंड हैंड फर्नीचर (second hand furniture) भी किफायती दाम में मिल जाएगा, इस मार्केट में आपको नया डबल बैड 7500 रु में मिल जाएगा। वहीं सोफा आपको 5000 रु में मिल जाएगा, साथ ही सेकेंड हैंड डबल बैड इस बाजार में आपको मात्र 4000 रु में मिल जाएगा। इस कीमत में तो आपको नया ब्रांडेड गद्दा भी नहीं मिलेगा। वहीं इस बाजार में आप अपने मुताबिक से बैड कस्टमाइज भी करा सकते हैं।
मार्केट की लोकेशन
इस मार्केट के टाइम की बात की जाए तो मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुलता है। वहीं लोकेशन की बात की जाए तो ये फतेह नगर में मौजूद है, जिसका पास का मेट्रो स्टेशन तिलक नगर है।
