home page

Delhi में घूमने जाएं और इन 6 जगहों पर जरूर जाएं, दूर दूर से आते हैं लोग

Tourist Place In Delhi : अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली की उन खास जगहों के बारे में जहां घूमने फिरने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली एनसीआर की खास टूरिस्ट प्लेसिस के बारे में विस्तार से।
 | 
Delhi में घूमने जाएं और इन 6 जगहों पर जरूर जाएं, दूर दूर से आते हैं लोग

HR Breaking News : (Delhi Tourist Place) भारत देश में कई ऐसी मशहूर जगहें हैं जहां घूमने फिरने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन है और राजधानी दिल्ली के आसपास रहते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।


हर साल बड़ी मात्रा में टूरिस्ट दिल्ली (Tourist Place In Delhi) घूमने के लिए आते हैं। दिल्ली में आपको यहां के इतिहास और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। चलिए जानते है दिल्ली की इन खास जगहों के बारे में विस्तार से।

 


1) लाल किला


अगर आप दिल्ली जा रहे हैं, तो लाल किला भी एक बार जरूर जाएं। जिसे रेड फोर्ट (Red Fort  In Delhi) भी कहा जाता है और यह एक हिस्टॉरिकल प्लेस है। यह मुग़ल सम्राट शाहजहां द्वारा 1648 में बनवाया गया था। यह किला दिल्ली में स्थित सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां कई विदेश के पर्यटक भी आते हैं। लाल किला मंगलवार से रविवार तक पर्यटक के लिए खुला रहता है।

 


2) अक्षरधाम


अक्षरधाम मंदिर, जिसे स्वामीनारायण अक्षरधाम के नाम से भी जाना जाता है और यह दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। यह मंदिर न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध सांस्कृतिक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।


3) जामा मस्जिद


जामा मस्जिद, जिसे मस्जिद-ए-जहांनुमा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक मस्जिद है। यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है और इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने 1656 में करवाया था। जामा मस्जिद में 25,000 के करीब लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।


4) कनॉट प्लेस


दिल्ली में घूमने के लिए कनॉट प्लेस (Connaught Place) एक सबसे अच्छी जगह है। यह प्लेस दिल्ली का अट्रैक्शन पॉइंट है। इसे सीपी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह हो दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। यहां शॉपिंग से लेकर घूमने के तक के लिए बहुत कुछ है। यह कई फेमस रेस्टोरेंट भी है। यहां का सेंट्रल पार्क काफी फेमश है।


5) इंडिया गेट 


इंडिया गेट (India Gate) दिल्ली का मेन अटैक्शन है और दिल्ली जाकर आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यह 42 मीटर ऊंचा एक युद्ध स्मारक है, जिसे प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति के लिए बनाया गया है। यहां का मुख्य आकर्षण, अमर जवान ज्योति और उसके आस-पास के पार्क हैं।


6) सलेक्ट सिटी वॉक 


सलेक्ट सिटी वॉक (Select City Walk) मॉल दिल्ली के साकेत में स्थित एक प्रमुख शॉपिंग मॉल है। यह मॉल न केवल खरीदारी के लिए बल्कि एंटरटेनमेंट, फूड और सोशल एक्टिविटी के लिए भी एक बेस्ट प्लेस है। इस मॉल में कई रेस्तरां, कैफे और फूड कोर्ट हैं।