home page

Goa Night Life : रात 10 बजे के बाद गोवा की ये जगहें हो जाती है रंगीन, विदेशियों का भी रहता है जमावड़ा

Night Life In Goa : अगर आप भी रंगीन रातों का नजारा लेने के शौकीन है तो भारत देश में कई ऐसी खास जगह है जहां रात के समय माहौल काफी गर्म हो जाता है और नजर लेने के लिए दूर-दूर से लोग भी आते रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गोवा में छिपी उन खास जगहों के बारे में नाइटलाइफ के शौकीन लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।
 | 
Goa Night Life : रात 10 बजे के बाद गोवा की ये जगहें हो जाती है रंगीन, विदेशियों का भी रहता है जमावड़ा

HR Breaking News : (Best Place For Night Life) हर इंसान चाहता है कि वो एक बार रात के वक्त घूमने जरूर जाए। भारत में कई बीचेस, क्लब, पब आदि हैं जहां की नाइट लाइफ बहुत अच्छी है। नाइट लाइफ को एंजॉय करने के लिए आज हम गोवा की खास जगहों के बारे में बताएंगे। गोवा में नाइट लाइफ को एंजॉय करने के लिए बहुत सारी जगहें हैं जहां जाना आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है और एक अलग एक्सपीरियंस हो सकता है।


गोवा अपने मजेदार आकर्षणों के अलावा नाइटलाइफ के लिए भी परफेक्ट माना जाता है, यहां कई ऐसे बीचेस हैं, जहां रोज शाम को डीजे पार्टी होती है और विदेशियों की भी खूब भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप गोवा जा रहे हैं तो रात 10 बजे के बाद इन जगहों पर जाकर बेहतरीन नाइटलाइफ का पूरा आनंद ले सकते हैं। जानिए इन बेहतरीन जगहों के बारे में जो अपनी नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध हैं।

1) बागा बीच 


गोवा की राजधानी (capital of goa) पणजी से करीबन 17.3 किलोमीटर दूर स्थित बागा बीच हर रोज लाखों सैलानी मौज-मस्ती के लिए आते हैं। इस बीच पर आपको बेहतरीन नाइट क्लब, स्ट्रीट फूड वेंडर्स, वॉटर स्पोर्ट्स और कॉफी बार आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ये बीच अपनी नाइट लाइफ के लिए भी काफी फेमस है। यहां लड़के लड़कियों की खूब भीड़ देखी जा सकती है।

2) कोल्वा बीच 


कोल्वा बीच साऊथ गोवा के बेस्ट बीचों (best beaches of goa) में जाना जाता है। कोल्वा बीच अपने बेहतरीन नाइटलाइफ के लिए और स्वादिष्ट सी फूड के लिए मशहूर है। यहां आप अलग-अलग कॉकटेल लेने के साथ डांस का भी पूरा मजा ले सकते हैं।

3) अंजुना बीच, गोवा 


अंजुना बीच पर देर रात तक पार्टियां भी चलती हैं, यहां क्रिसमस और न्यू ईयर पर तो और भी धमाल देखने को मिलता है। अगर आप इस दौरान गोवा जा रहे हैं, तो आपको अंजुना बीच जरूर जाना चाहिए।

4) वागातोर बीच 


नार्थ गोवा में मापुसा रोड के पास मौजूद वागातोर बीच (Vagator Beach) पणजी से 22 किमी की दूर पर स्थित है। यहां अन्य बीचों के मुकाबले भीड़ काफी कम रहती है। लेकिन यहां की बीच पार्टीज काफी फेमस है। यहां 500 साल पुराना पुर्तगाली किला भी देखा जा सकता है।


5) अश्वेम बीच, गोवा 


गोवा के उत्तर में मौजूद अश्वेम बीच पार्टीज के लिए जाना जाता है। इस बीच काफी भीड़ यहां देखने को मिलती है। यहां शांत वातावरण भी काफी देखा जा सकता है। बता दें, इस बीच की खूबसूरती लोगों को काफी पसंद आती है।

6) आरामबोल बीच 


ये बीच गोवा के सबसे खूबसूरत और शांत बीचेस (Beautiful and quiet beaches) में आता है। आरामबोल बीच दोस्तों और फैमिली के साथ एक बेहतरीन डिनर का मजा लेने के लिए बेस्ट है। इस बीच के पास कई बेहतरीन कैफे और रेस्तरां भी आपको देखने को मिल जाएंगे।

7) पालोलेम बीच 


गोवा के दक्षिण छोर पर पालोलेम बीच (Palolem Beach) है जो काफी शांत और खूबसूरत है। यहां आप बेहतरीन बीच पार्टी के साथ-साथ बढ़िया खाना और वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। ये बीच विदेशी पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय भी है।