Gram benefits : चना खाते समय आप तो नहीं करते ये गलती, आपको पता होना चाहिए ये तरीका
HR Breaking News (नई दिल्ली)। चने लगभग हर भारतीय घर में आसानी से मिलने वाली चीज है। चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। चने के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कोेलेस्ट्रॉल को भी कम करने में यह मदद करता है। चने (Gram) को आप कई तरह से खाते हैं। कई व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चने को आप भून कर खा सकते हैं। वहीं कुछ लोग इसे भिगोकर, उबालकर या सब्जी के रूप में भी खाते हैं। आपको ये जानना चाहिए कि इसे खाने की सही मात्रा क्या होनी चाहिए।
पोषक तत्वों से भरपूर है चना:
चने में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। करीब 50 ग्राम यानी 1 कप चने 46 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5 ग्राम फाइबर और 10 ग्राम प्रोटीन होता है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा:
चने में आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर और मैंगनीज की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन को भी बेहतर रखने में मदद मिलती है।
वेट लॉस में मददगार:
चने में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और इसमें कैलोरी कम होती है। वजन घटाने की प्रक्रिया में हैं तो चने के सेवन से आपको फायदा मिलेगा। एक स्टडी के मुताबिक, रोज चने खाने से मोटापे का खतरा 53 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
इससे ज्यादा मात्रा में न खाएं:
चने खाते हुए इस बात का सबसे ज्यादा ख्याल रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं। एक दिन में 50 से 100 ग्राम चने खा सकते हैं, लेकिन अगर आप इससे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो ये आपको नुकसान पहुंचाएगा।
आयरन और प्रोटीन की कमी दूर होगी:
चने में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए चने को गुड़ के साथ खाना अधिक फायदा पहुंचाएगा। मस्कुलर बॉडी के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। अगर आप वेज फूड के जरिए प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो चने का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा।