home page

Gurugram : रात 10 बजे के बाद गुरुग्राम की 4 जगहों पर माहौल हो जाता है रंगीन

Gurugram Nightlife : दिल्ली, नोएडा और गुरूग्राम ये तीनों ही शहर नाइटलाइफ के लिए काफी मशहूर हैं। यहां पर दोस्तों और पार्टनर के साथ एंजॉय करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी रात पर फुल मस्ती करना चाहते हैं तो गुरूग्राम की इन 4 जगहों पर विजिट जरूर करें। यहां पर शाम के 10 बजे बाद माहौल रंगीन हो जाता है। 

 | 
Gurugram : रात 10 बजे के बाद गुरुग्राम की 4 जगहों पर माहौल हो जाता है रंगीन

HR Breaking News - (Nightlife) जब नाइटलाइफ एंजॉय करने की बात आती है तो हर किसी के दिमाग में मुंबई जैसे शहर का नाम आता है, लेकिन बात दें कि आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है।

 अगर आप दोस्तों और पार्टनर के साथ नाइटलाइफ (Gurugram Nightlife) का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम आपको गुरूग्राम की उन चार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर शाम के 10 बजे बाद विदेशों जैसा माहौल हो जाता है। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ पूरी रात फुल एंजॉय कर सकते हैं। गुरूग्राम की इन जगहों पर आप रात के 12 से 1 बजे तक नाइट पार्टी और टेस्टी फूड्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

हार्ड एंड रॉक कैफे

गुरूग्राम का हार्ड एंड रॉक कैफे नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां पर शाम होते ही कपल्स का जमावड़ा लग जाता है। अगर आप लाइव म्यूजिक पर डांस और टेस्टी फूड्स खाने के शौकिन हैं तो हार्ड एंड रॉक कैफे (Hard & Rock Cafe, Gurugram) को विजिट कर सकते हैं 


रॉक एंड रोल थीम वाले इस पब का म्यूजिक नाचने पर मजबूर कर देगा। कहा जाता है कि जो कोई भी एक बार इस पब में आता है फिर यहां पर बार बार आने का मन करता है। दिल्ली से आप साइबर हब जाकर इस जगह पर पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ आएं हैं तो 2500 रुपये में पूरा एंजॉय कर सकते हैं। 

फील अलाइव

यदि आप लाइव स्पोर्ट्स स्क्रीनिंग का मजा लेना चाहते हैं और साथ में मॉर्डन साउंड सिस्टम को एंजॉय करने के शौंकिन हैं तो आपके लिए गुरूग्राम के सेक्टर 29 में स्थित फील अलाइव (Feel Alive, Gurugram) रेस्तरां जा सकते हैं। यह रेस्तरां आपके लिए सबसे बेस्ट है। अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह  सुबह 11.45 से रात के 1 बजे तक खुला रहता है। पार्टनर के साथ जाने पर आपका सिर्फ 1200 रुपये ही खर्चा आएगा।

एजेंट जैक्स बिडींग बार


अगर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ ड्रिंक लेना चाहते हैं तो गुड़गांव के सेक्टर 29 में स्थित एजेंट जैक्स बिडींग बार (Agent Jack's Bidding Bar, Gurgaon) जा सकते हैं। यह गुरूग्राम का काफी फेमस बार है। बता दें कि इस बार की सर्विस का तरीका काफी अलग है। ये एक ऐप के जरिए वर्क करता है जिसे एजेंट जैक पुकारा जाता है। यदि यहां पर जाने का प्लान है तो यह बार दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे तक ओपन रहता है। इस बार में आप देर रात तक एंजॉय कर सकते हैं। 

द बाइकर्स कैफे -

पार्टनर के साथ अच्छे कैफे में जाना है तो गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर मौजूद द बाइकर्स कैफे  (The Biker's Cafe) में जरूर जाएं। इस कैफै को स्पोर्टस बार के रूप में जाना जाता है। गुरूग्राम का यह कैफे काफी पॉपुलर है। यहां पर जाने की योजना है तो सुबह से रात के 2 बजे तक ये खुला रहता है। इस कैफे में आप दोस्तों और पार्टनर के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं यहां पर काफी अच्छा फूड मिलता है।