home page

दिवाली के मौके पर खरीदने है बर्तन तो Delhi के ये बाजार है सबसे बेस्ट, कम कीमत में मिल जाएंगे पूरी रसोई के बर्तन

Utensils Market In Delhi : त्योहारों के मौके पर हर कोई पुराने बर्तन छोड़कर नए बर्तन खरीदने की तैयारी करता रहता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी रसोई के बर्तनों को चेंज करना चाहते हैं तथा नए बर्तन खरीदने के लिए किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आपको बेहद कम कीमत में पूरी रसोई के बर्तन मिल जाए तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली में छिपे उस बाजार के बारे में, जहां से आप बेहद कम कीमत में ढेर सारे बर्तन खरीद सकते हैं। इन बाजारों में आपको विभिन्न प्रकार के बर्तन मिलेंगे, जैसे कि स्टील, एल्यूमीनियम, तांबा और पीतल के बर्तन।
 | 
दिवाली के मौके पर खरीदने है बर्तन तो Delhi के ये बाजार है सबसे बेस्ट, कम कीमत में मिल जाएंगे पूरी रसोई के बर्तन 

HR Breaking News : (Cheapest Utensils Market In Delhi) दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और हर कोई त्योहारों के मौके पर अपने पुराने बर्तनों को छोड़कर नए बर्तन खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी त्योहार के इस मौके पर अपने घर की रसोई के बर्तनों को चेंज करना चाहते हैं और नए बर्तन खरीदने के लिए किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आपको बेहद कम कीमत में काफी सारे बर्तन मिल जाए वो भी एकदम बढ़िया क्वालिटी के तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के बेस्ट बाजारो (Best markets in Delhi) के बारे में विस्तार से।


हम आपको बताने जा रहे है उन बाजारों के बारे में जहां से आपको बेहद कम कीमत में कढ़ाई, कुकर, चम्मच तथा थाली मिल जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के उस सस्ते बर्तन बाजार (cheap utensils market) के बारे में जहां बर्तनों की खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं।

 


होलसेल बर्तन मार्केट 


दिल्ली का सदर बाजार होलसेल मार्केट (Wholesale markets in Delhi) के लिए काफी फेमस है। (Sadar Bazaar Delhi) यहां आपको घर की रसोई के लिए हर छोटी से बड़ी बर्तन काफी सस्ते दामों में मिल जाती है। सदर बाजार के पास एक डिप्टी गंज बर्तन मार्केट भी है, जो सस्ते और किफायती बर्तनों के लिए बेहद मशहूर है।


दिल्ली के इस बाजार में  आपको स्टील के बर्तन (steel utensils) से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम दाम में मिलते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इन बाजारों में आपको बेहद कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सामान (good quality goods) मिल जाएगा। यहां मिलने वाले बर्तन न तो जल्दी खराब होते हैं और न ही टूटते या फटते हैं। अगर आपको अपने घर के लिए बर्तन खरीदने हैं, तो आप सदर बाजार बेझिझक वीजिट कर सकते हैं।

 

 
तोल भाव के हिसाब से मिलते है बर्तन


इस बाजार में आपको चम्मच, ग्लास, स्टील का वाटर बोतल, जूसर ग्राइंडर, कुकर आदि काफी कम प्राइस में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आपको स्टील की प्लेट यहां किलो के हिसाब से मिलेगी, जिसमें 3 से 4 प्लेट आराम से आ जाएंगे। साथ ही, दिल्ली के इस बर्तन मार्केट में पतीले, कढ़ाई, थाली, तवा, कलछी, चकला, कटोरे आदि सभी चीजें किफायती दाम में मिल जाते हैं।