Delhi में नाइट लाइफ का मजा लेना है तो ये 3 जगहें विदेशों से नहीं है कम, रात भर माहौल रहता है रंगीन

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। विदेशों की नाइट लाइफ तो आपने देखी होगी लेकिन आप इसका मजा Delhi में भी ले सकते हैं। ये जगहें किसी मामले में विदेशों से कम नहीं है।
अगर आप अपने दोस्तों के साथ इस वीकेंड पार्टी करना चाहते हैं, तो दिल्ली के सबसे शानदार कैफे (Pubs) की सैर जरूर करें। यहां आप दिल्ली की नाइटलाइफ से रूबरू होंगे और देर रात तक पार्टी (Night Party) का भी लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे भी दिल्ली की नाइट लाइफ रंगीन होती है और हर कोई इस रंग में रंग जाना चाहता है।
ये कैफे लेट नाइट तक ऑपन रहते हैं और यहां कपल्स और युवाओं का जमवाड़ा लगा रहता है। इन पब्स में आप रात से लेकर सुबह के 3 या 4 बजे तक आराम से दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आईये नीचे जाते हैं इनकी लोकेशन...
द हांग कांग क्लब (The Hong Kong Club)
इस क्लब में आप शाम 6 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। द हांग कांग क्लब कल्ब में आप अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक्स का मजा ले सकते हैं और गानों पर थिरक सकते हैं।
अगर आप Weekend में ओवर नाइट पार्टी (Over Night Party) करना चाहते हैं तो ये क्लब आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां आपको चाइनीज से लेकर हर तरह का खाना मिल जाएगा। इसका पता दाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली है।
लिट बार और रिस्टोरेंट, जीके 3 ( LIT BAR & RISTORANTE, GK-3)
लिट बार और रिस्टोरेंट ग्रेटर कैलाश में लोकेटिड है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ रातभर पार्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस बार में आप दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 2 बजे तक शानदार पार्टी कर सकते हैं और यहां के स्वादिष्ट भोजन और ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के म्यूजिक में दोस्तों और अपने पार्टनर के साथ थिरक भी सकते हैं।
द इलेक्ट्रिक रूम (The Electric Room)
इस वीकएंड अपने दोस्तों के साथ द इलेक्ट्रिक रूम क्लब में पार्टी कर सकते हैं। ये दिल्ली के सबसे बढ़िया क्लबों में शामिल है। ये बार शाम साढ़े 4 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक ऑपन रहता है। ऐसे में आप यहां दोस्तों के साथ पूरी रात मौज-मस्ती कर सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप यहां बढ़िया खाना खा सकते हैं और ड्रिंक ले सकते हैं। द इलेक्ट्रिक रूम क्लब लोधी रोड पर स्थित है।