UP की इन मार्केट में दिल्ली से भी सस्ता मिलता है सामान, खरीदारी करने दूर दूर से आते हैं लोग
cheapest market in up : त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप सस्ते में शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको यूपी के उन बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दिल्ली की मार्केट से भी सस्ता सामान मिलता है। यहां से खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
HR Breaking News (UP cheapest market)। उत्तर प्रदेश आबादी के मामले में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी तेजी से विकसित हो रहा है। सरकार यहां नए-नए एक्सप्रेसवे बना रही है और नए-नए शहर को डेवलप किए जा रहे है। उत्तर प्रदेश पर्यटकों का प्रमुख केंद्र भी है। यहां कई ऐसी मार्केट है जो दुनिया भर में फेमस है। यूपी की इन मार्केट में दिल्ली की बाजारों से भी सस्ता सामान मिलता है।
ताज नगरी आगरा कई चीजों को लेकर दुनिया भर में फेमस है। आगरा (Agra Cheapest Market) को अनूठे शिल्पो के लिए भी जाना जाता है। ताज नगरी कारीगरों, कढ़ाई करने वालों, जौहरियों कई निर्माता और बुनकरों का प्रमुख ठिकाना है। आगरा एक ऐसा बाजार है, जहां पर हाथ से बनाई हुई अनेकों चीज मिलती है जो दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलती। यहां पर ज्यादातर प्रमुख शॉपिंग कंपलेक्स ताजमहल के आसपास है। सदर बाजार की नई बाजार और मुनरो रोड इनमें सबसे प्रसिद्ध है। अगर आप सस्ते में शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां जरूर विजिट करें।
किनारी बाजार -
किनारी बाजार (UP Kinari Mandi) आगरा का सबसे बड़ा थोक बाजार में से एक है। यह मार्केट जमा मस्जिद के पास स्थित है। अगर आप चमड़े और हैंडीक्राफ्ट्स की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यह मार्केट आपके लिए परफेक्ट है। आप इस मार्केट से मार्बल, ग्लासवेयर, टेक्सटाइल, लेदर, हैंडीक्राफ्ट्स और कई शानदार चीज कम से कम रेट में खरीद सकते हैं। अगर आप इस बाजार में आने की सोच रहे हैं तो यह सुबह 11:00 से रात के 9:00 बजे तक खुला रहता है और यह बाजार मंगलवार को बंद रहता है।
लोहा मंडी
लोहा मंडी (Agra Iron Market) उत्तर प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक है। इस बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है ट्वीट शॉपिंग करने वालों के लिए यह बाजार सबसे बेस्ट है। इस बाजार से आप रंग बिरंगी जूतियां तरह-तरह के बैग्स बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। इस बाजार के पास राजा की मंडी नाम का एक रेलवे स्टेशन है तो आप यहां ट्रेन के जरिए आ सकते हैं। यह बाजार काफी बड़ा है। इस बाजार में आपको कपड़े ज्वेलरी घरेलू सामान मिठाइयां और बहुत सी चीज मिल जाएगी।
सुभाष बाजार
सुभाष बाजार (Subhash Market) आगरा का प्रसिद्ध बाजार है। यह बाजार आगरा के किले के पास जमा मस्जिद के पास मौजूद हवाई गली में लगती है। अगर आप स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां खरीदने का शौक रखती है तो इस बाजार में विकसित कर सकती है। इसके साथ ही रेडीमेड कपड़े भी खरीद सकते हैं। यह ऑपरेशन के उत्पादन और रेशम की साड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। यह बाजार सुबह 11:00 बजे लगती है और रात के 9:00 बजे बंद हो जाती है।
शाह बाजार
शाह बाजार (Shah Bazaar) आगरा की काफी फेमस मार्केट है। अगर आप स्टाइलिश कपड़े और जूते खरीदने का शौक रखते हैं तो आपको सब बाजार जरूर जाना चाहिए। यह बाजार ताज नगरी के संजय प्लेस बाजार के पास लगता है। बेहद कम पैसों में अच्छी खासी शॉपिंग करने वालों के लिए यह मार्केट काफी बेस्ट है। यहां से आप स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य ब्रांडेड मोबाइल फोन भी खरीद सकते हैं और वह भी बेहद कम रेट में।
