UP के इन बाजारों में दिल्ली से भी सस्ता मिलता है सामान, लोग झोला भरकर करते है खरीदारी
HR Breaking News : (Cheapest Market in UP) ज्यादातर लोग शॉपिंग करने के लिए उन बाजारों की तलाश करते रहते है जहां उनको बेहद कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाएं। त्योहारों का सीजन आ गया है और अगर आप इसमें खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती है।
अब तक आपने सस्ते सामान के लिए दिल्ली के बाजारों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते है कि देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसे फेमस बाजार है जहां खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। सबसे खास बात यह है कि इन बाजारों में आपको दिल्ली वाले बाजारो से भी सस्ता सामान मिलेगा।
आगरा के फेमस बाजार
आगरा एक ऐसा शहर है जो अपने ऐतिहासिक स्थलों और खूबसूरत बाजारों के लिए प्रसिद्ध है। ताज महल देखने के अलावा, आगरा के बाजारों में शॉपिंग करना एक अलग ही अनुभव है। यहां के बाजारों में आपको चमड़े के सामान, हस्तशिल्प, और अन्य स्थानीय उत्पाद सस्ते दामों पर मिल सकते हैं।
आगरा का सदर बाजार
दिल्ली की तरह आगरा में भी सदर बाजार है। आगरा का सदर बाजार (UP Sadar Bajar) खरीदारी के लिए सबसे मशहूर बाजार है। सदर बाजार की लोकेशन के बारे में बात करें तो ये आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास है। यहां से आप हैंडमेड, थ्रेड वर्क और लेटेस्ट डिजाइन वाले कपड़ों (Sadar Bajar Shopping) की खरीदारी काफी आसानी से कर सकते हैं।
यहां पर सूट की अच्छी कलेक्शन मिलती है। यहां आपको चमड़े का सामान अच्छी कीमतों में मिल जाता है। जानकारी के लिए बात दें कि ये बाजार मंगलवार को बंद रहता है यह मार्केट (Sadar Bajar timing) सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक खुली रहती है।
किनारी बाजार
किनारी बाजार आगरा का सबसे बड़ा थोक बाजार (Agra's largest wholesale market) है। ये बाजार जामा मस्जिद (Jama Masjid UP) के पास स्थित है और चमड़े और हैंडीक्राफ्ट्स की खरीदारी के लिए सबसे बढ़िया जगह है।
किनारी बाजार आगरा में एक प्रसिद्ध बाजार है, जहां आप विभिन्न प्रकार के उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं। इस बाजार में आपको मार्बल, ग्लासवेयर, टेक्सटाइल, लेदर और हैंडीक्राफ्ट्स जैसी कई शानदार चीजें मिल सकती हैं। बाजार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है, लेकिन मंगलवार के दिन बंद रहता है।
लोहा मंडी बाजार
यह लोहा मंडी एरिया में स्थित बाजार है। यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल जाती है। स्ट्रीट शॉपिंग (Streat Shopping In Loha Mandi) करने वालों के लिए यह एकदम सही स्पोट हो सकता है। आप यहां से रंग-बिरंगी जूतियां, तरह-तरह के बैग्स की खरीदी कर सकते हैं।
बाजार से लगता राजा की मंडी नाम का ही एक रेलवे स्टेशन है, तो आप ट्रेन पकड़ने से पहले यहां खरीदारी (Loha Mandi Location) का मजा ले सकते है। इस बाजार में आपको सब कुछ मिल सकता है।
सुभाष बाजार भी है फैमस
आगरा का सुभाष बाजार एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय बाजार है, जो आगरा किले के पास स्थित है। इस बाजार में आप विभिन्न प्रकार की साड़ी, कपड़े और अन्य स्थानीय उत्पाद खरीद सकते हैं। सुभाष बाजार अपनी लेटेस्ट डिज़ाइन की साड़ियों के लिए जाना जाता है।
इसके अलावा यहां पर रेडीमेड कपड़ों (subhas bazaar Famous for) की भी खरीदी की जा सकती हैं। यहां आप रेशम के उत्पाद और रेशम की साड़ियों की खरीदारी कर सकते हैं। यह बाजार सुबह 11 बजे खुल जाता है और रात को 9 बजे बंद हो जाती है। मंगलवार को यह पूरा मार्केट बंद रहता है।
थोक का समान शाह बाजार में मिलेगा
आगरा में सिर्फ पेठा और कपड़ों की ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन और ब्रांडेड मोबाइल फोन की भी अच्छी खरीदारी हो सकती है। आगरा के शाह बाजार में आप विभिन्न ब्रांड के स्मार्टफोन और मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। यह बाजार संजय प्लेस के पास स्थित है और यहां थोक और खुदरा दोनों तरह की खरीदारी की जा सकती है।
