Delhi के इस बाजार में 40 रुपए में भी मिल जाते हैं कपड़े, खरीदारों की लगी रहती है लाइन
HR Breaking News : (Best Shopping Destination in Delhi) कई लोगों को घूमने फिरने के साथ शॉपिंग करने का काफी शौक होता है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में अक्सर हर कोई उन सस्ते बाजारों की तलाश करता रहता है जहां से वह कम कीमत में साल भर की खरीदारी कर सके। ऐसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली के उसे बाजार के बारे में जहां से आप एक ट्रेंडी फैशन के कपड़े कम बजट में खरीद सकते हैं।
दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में आप बेहद कम कीमत में शॉपिंग कर सकते हैं। इस बाजार में गर्मी और सर्दी दोनों सीजन के कपड़े बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। सरोजिनी नगर बाजार को दिल्ली में शॉपिंग के लिए स्वर्ग माना जाता है।
विंटर वियर हों या गर्मियों के आरामदायक कपड़े हों, सभी कुछ आपको बहुत कम दामों में इस बाजार में मिलते हैं। कम दाम से मतलब 400-500 रुपये नहीं, बल्कि 100-150 रुपये में आपको स्टाइलिश टाॅप, वेस्टर्न ड्रेस और जींस आदि मिल जाती है। यह बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे इस इस बाजार में मात्र 20 रुपये की कीमत में भी कपड़े खरीद सकते हैं।
इस मशहूर और सस्ती बाजार में महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए सामान मिल जाता है। यहां टॉप्स और टी-शर्ट की शुरुआती कीमत मात्र 20 रुपये है। जींस और ट्राउजर की खरीदारी 100-200 रुपये में आसानी से की जा सकती है। सरोजिनी नगर में आपको ब्रांडेड कपड़ों की ओवरस्टॉक आइटम्स मिल जाएगा।
वैसे तो सरोजिनी नगर में फिक्स प्राइड रेट दिए रहते हैं। लेकिन जहां रेट फिक्स न हों, वहां थोड़ा मोलभाव करना न भूलें। सरोजिनी नगर बाजार की असली खासियत यहां बढ़-चढ़कर मोलभाव करना है। कम पैसों में लेटेस्ट सामान खरीदना चाहते हैं तो सुबह जल्दी जाएं ताकि ज्यादा विकल्प मिलें। इसके अलावा दिन या शाम के बजाय रात में खरीदारी कर सकते हैं। तब तक रेट और कम हो जाता है।
दिल्ली स्थित सरोजिनी नगर बाजार तक पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन (Sarojini Nagar Metro Station) है। पिंक लाइन के जरिए यहां पहुंचा जा सकता है। मेट्रो स्टेशन से बाजार पैदल दूरी पर है।






