lavasa : मात्र 15000 रुपये में लें विदेश जैसा मजा, भारत में मिनी इटली है लवासा
HR Breaking News (Best hill station) वैसे तो देशभर में ऐसे कई हिल स्टेशन है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं, लेकिन आज हम आपको भारत के लवासा शहर के बारे में बताने वाले हैं, जो भारत में मिनी इटली कहा जाता है। आप इस शहर में विदेश घूमने जैसा फील ले सकते हैं और लवासा (lavasa hill station ) में आप सिर्फ 15000 रुपये में कई चीजें एक्सपलोर कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं लवासा के बारे में।
मिनी इटली को करेंर एक्सपलोर
विदेश की मशहूर टूरिस्ट व दार्शनिक जगहों मे इटली का नाम खूब विख्यात है। अगर आप भारत से इटली की एक ट्रिप प्लान करते हैं तो इसके लिए आपको करीब करीब 1.35 लाख का खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कई लोगों के पास इतना बजट नहीं होता है, इस वजह से वो इटली नहीं जा पाते हैं। ऐसे में आप भारत की मिनी इटली को एक्सपलोर (Explore Mini Italy) कर सकते हैं।
किस राज्य में हैं मिनी इटली
आप अगर मिनी इटली देखना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्र जा सकते हैं। वैसे तो महाराष्ट्र में घूमने के लिए कई सारे हिल स्टेशन्स मौजुद है, लेकिन महाराष्ट्र राज्य के पुणे और मुंबई के पास बनाया गया ये शहर बहुत ही सुंदर है। इस शहर को इटली के पोर्टोफीनी सिटी के स्टाइल पर ही प्लान करके बनाया गया है।
जानिए कौन सा है ये खूबसूरत शहर
महाराष्ट्र का ये खूबसूरत शहर (lavasa kha hai) ट्रेवलर्स की पहली पसंद बन रहा है और लोग दूर-दूर से यहां घूमने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि इस शहर का नाम लवासा है। अगर आप लवासा में 3 दिन और 2 रात रूकते हैं तो इसेक लिए आपको तकरीबन 15000 रुपये का खर्च आ सकता है। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा सकते हैं। इसके साथ ही पुणे हवाई अड्डे से भी आप लवासा में पहुंच सकते हैं।
लवासा में किन चीजों का ले सकते हैं मजा
महाराष्ट्र के इस खूबसुरत शहर लवासा (lavasa hill station) में आप लेक प्रोमेनेड पर घूम सकते हैं। यहां पर वॉटरस्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। आप लवासा गांव में टेमघर और वरसगांव बांध देख सकते हैं और इसके साथ ही दासवे व्यूप्वाइंट से आप शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्थानीय खाने का आनंद भी ले सकते हैं।
