home page

Delhi की इन जगहों के आगे लंदन भी फीका, रातभर इंजॉय करते हैं लोग

Delhi Top Club For Nightlife : चंडीगढ़, मुंबई तथा गोवा की नाइटलाइफ तो मशहूर है ही लेकिन बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली की नाइटलाइफ के बारे में तो यहां की नाइट लाइफ में आप विदेशों जैसी फील ले सकते हैं। दिल्ली में कई ऐसे पब और क्लब है जहां जाकर आप लंदन जैसी नाइटलाइफ का लुफ्त उठा सकते है। आइए खबर में जानते है देश की राजधानी दिल्ली की उन खास नाइटलाइफ जगहों के बारे में जहां रात बिताना आपके लिए एक यादगार रात बन सकती है।
 | 
Delhi की इन जगहों के आगे लंदन भी फीका, रातभर इंजॉय करते हैं लोग

HR Breaking News : (Top Club For Nightlife) भारत देश में कई ऐसी खास जगहें है जहां की चर्चाए विदेशों तक फैली है। बात की जाएं यहां की रंगीन रातों की तो अलग ही मजा है। अगर आप भी नाइटलाइफ के शौकिन है तो आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली की उन खास जगहों के बारे में जहां रात बिताकर आप विदेशों वाली फील ले सकते है। राजधानी दिल्ली के अंदर कई ऐसे खास क्लब है जहां आप बेहद कम पैसो में खूब इन्जॉय कर सकते है।
 

1) Keya, Vasant Kunj, New Delhi


देश की राजधानी दिल्ली में रात गुजारना कई लोगो का सपना होता है। दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नाइट क्लबों (Most Popular Night Clubs) में से एक कीया वर्षों से दक्षिण दिल्ली में प्रसिद्ध है। आउटडोर सीटिंग और एक क्लासिक इनडोर नाइट क्लब डेकोर के साथ। 


अगर आप वसंत कुंज क्षेत्र में हैं, तो यह एक शानदार जगह है। यह क्लब दिन को 12:30 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 रुपए में इस नाइट क्लब का मजा आराम से ले सकते हैं।


2) Privee - Shangri-La Eros, New Delhi


देश का सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लब माना जाने वाला क्लब प्रिवे नाइट क्लब है। यह नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर होटल शांग्रीला में है जो कि जनपथ पर स्थित है। यह नाइट क्लब रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।


3) Key - Hotel Samrat, Chanakyapuri, New Delhi


किए नाइट क्लब दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध और लग्जरियस नाइट क्लब्स (Luxurious Night Clubs) में से एक है यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 5000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।

4) SOHO Delhi - The Ashok, Chanakyapuri, New Delhi


सोहो नाइट क्लब (Soho Night Club) दिल्ली का एक ऐसा नाइट क्लब है जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में है। यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 1:30 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।

5) Diablo, Mehrauli, New Delhi


डियाब्लो नाइट क्लब दिल्ली के उन नाईट क्लबों (night clubs in delhi) में से है जो कि जितना दिखने में सुंदर और देश भर में प्रसिद्ध है, वहीं यह नाइट क्लब बेहद सस्ता भी है यहां पर दो लोग 2500 रुपए में इस क्लब का आराम से मजा ले सकते हैं। यह क्लब दिल्ली के महरौली इलाके में है।

6) Summer House Cafe, Hauz Khas, New Delhi


समर हाउस कैफे नाइट क्लब दिल्ली के उसे इलाके में है जहां पर अक्सर दिल्ली के नौजवान लोग जाते हैं मतलब यह नाइट क्लब दिल्ली के (Best Club In Delhi) हाउस खास इलाके में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 2500 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।

7) Dear Donna - Qutub Hotel, Qutab Institutional Area, New Delhi


डियर डोना नाइट क्लब दिल्ली के टॉप के नाइट क्लब्स में आता है। यह नाइट क्लब दिल्ली में कुतुब होटल के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।

8) Bergamo - The Grand New Delhi, Vasant Kunj, New Delhi


बर्गमो नाइट क्लब इस वक्त Gen Z में काफी ज्यादा फेमस है। यह नाइट क्लब दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में है। बर्गमो नाइट क्लब दोपहर 12:00 बजे से लेकर सुबह के 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।