LPG gas cylinder : गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, इस तरीके से एक मिनट में लगाएं पता
LPG gas cylinder : अगर आप खाना बना रही हैं और अचानक आपको पता चले की आपके सिलेंडर में गैस खत्म हो गई है, तो आप क्या करेंगी? ऐसे में अब आपके दिमाग में कोई जवाब नहीं आ रहा होगा। लेकिन आज हम आपको अपनी इस खबर में एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिससे जानकर आप एक मिनट में ये पता लगा सकते है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।

HR Breaking News, Digital Desk- अगर आप खाना बना रही हैं और अचानक आपको पता चले की आपके सिलेंडर में गैस खत्म हो गई है, तो आप क्या करेंगी? आपने अपने जीवन में कभी ना कभी इस परेशानी का सामना जरूर किया होगा। LPG सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है, इस बात का पता लगाना अक्सर मुश्किल हो जाता है, खासकर परेशानी तब अधिक बढ़ जाती है जब ऐसा घर में किसी मेहमान के आने पर हुआ हो।
ऐसे में बेवजह आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अगर आप भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
यहां हम आपको 3 ऐसी कमाल की ट्रिक्स (tricks) बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चुटकियों में पता लगा सकती हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बाकी है। यानी ये 3 स्मार्ट तरीके आपको लास्ट टाइम पर परेशान होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
गैस की फ्लेम पर दें ध्यान-
आपने गौर किया होगा की घरेलू गैस सिलेंडर की मदद से गैस चलाने पर फ्लेम का कलर नीला होता है। हालांकि, जब सिलेंडर में गैस खत्म होने की कगार पर होती है, तो ये कलर धीरे-धीरे पीला होने लगता है। ऐसे में जब भी गैस जलाने पर आपको फ्लेम का रंग पीला नजर आए, तो समझ लें कि अब आपको कभी भी सिलेंडर बलदने की जरूरत पड़ सकती है।
काला धुआं और बदबू-
गैस सिलेंडर जब खत्म होने वाला होता है, तब टंकी के आसपास गैस की तेज बदबू आनी शुरू हो जाती है। इससे अलग कई बार गैस जलाने पर काले रंग का धुआं भी उठता दिखाई दे सकता है, जो बर्तन के तले पर जमने लगता है और खाना बनाने पर बर्तन नीचे से अधिक काले हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको गैस सिलेंडर लगाए काफी वक्त हो गया है और गैस जलाने पर आपको बदबू और फ्लेम से काला धुआं उठता दिखे, तो समझ ले कि जल्द ही गैस सिलेंडर खत्म हो सकता है।
गीले कपड़े की लें मदद-
इन दोनों तरीकों से अलग आप एक गीले कपड़े की मदद से भी इस बात का सटीक अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में और कितनी गैस अभी बाकि है। इसके लिए सबसे पहले एक कपड़े को पानी में भिगोकर गीला कर लें। इसके बाद कपड़े को सिलेंडर के चारों ओर लपेट दें। करीब 1 मिनट तक कपड़े को ऐसे ही सिलेंडर पर छोड़ दें। तय समय बाद इसे हटाएं और सिलेंडर को जरा गौर से देंखे। ऐसा करने पर आप पाएंगे कि सिलेंडर का कुछ हिस्सा तो सूख गया है, लेकिन कुछ हिस्सा अभी भी भीगा हुआ ही है। अब, समझ लें कि जितना हिस्सा गीला है, आपके सिलेंडर में केवल उतनी ही गैस बाकि है।
दरअसल, सिलेंडर का खाली हिस्सा गर्म होने के कारण उसपर मौजूद पानी जल्द सूख जाता है जबकि, जितने हिस्से में गैस भरी होती है, वो हिस्सा अपेक्षाकृत थोड़ा ठंडा रहता है ऐसे में उसपर मौजूद पानी को सूखने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।