home page

Night out : रात के 10 बजे बाद दिल्ली की ये 8 जगहें हो जाती हैं रंगीन, विदेशों जैसी आती है फील

Delhi Night Life : आजकल बिजी लाइफ स्टाइल के चलते लोगों को अपने लिए समय नहीं मिल पाता है। दिन भर की भागदौड़ भरी लाइफ में कई लोग रात को अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं घूमना पसंद करते हैं। अगर आप भी कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की आठ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर दूर दूर से घूमने के लिए लोग आते हैं।

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों को देखकर हमारे मन में यही ख्याल आता है कि यहां देखने के लिए बस इमारतें हैं और छोटे-बड़े मॉल्स हैं। लेकिन कभी आपने शहर को रात के समय देखा है? रात में चमचमाती लाइट्स में दिल्ली का नजारा कुछ और ही होता है।


अगर हम रात में घूमने की बात करें, तो 10 बजे के बाद भी यहां देखने के लिए काफी कुछ खुला रहता है। पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए ऐसी शांत और मजेदार जगह यकीनन आपके अनुभव को बेहतरीन बना देंगी। तो चलिए फिर दोस्तों को आज ही तैयार करिए और 10 बजे के बाद दिल्ली की इन जगहों पर निकल पड़िए।

PF खातधारकों को फ्री मिलता है 7 लाख का फायदा, जानिए EPFO के नियम

इंडिया गेट का लें मजा


दिल्ली का इंडिया गेट एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपना मूड फ्रेश करने के लिए या थोड़ी हवा खाने के लिए रोज रात को यहां पहुंचते हैं। हालांकि पुलिस 10 बजे के बाद यहां से लोगों को हटाना शुरू कर देती है, लेकिन फिर भी आप हैंगऑउट के लिए इसके आसपास घूम सकते हैं। इंडिया गेट के सामने लगे आइसक्रीम के ठेले से आइसक्रीम ले सकते हैं, यही नहीं यहां आप नाइट फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।


मुरथल भी जा सकते हैं

दिल्ली से करीबन 48 किमी दूर मुरथल भी किसी से कम नहीं है। नाइटआउट के लिए या दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां लंबी कतार में लगे ढाबों पर बैठकर खाने के लिए लोगों की भीड़ सी लगी रहती है। दिन हो या रात यहां हमेशा रौनक देखी जा सकती है। हरियाणा में स्थित मुरथल अपने पंजाबी खाने के लिए बढ़िया है।

पंडारा रोड भी जाएं


दिल्ली के देर रात खुले रहने वाले इलाकों में, पंडारा रोड आधी रात के शौकीनों के लिए बढ़िया है। वेज गुलाटिस बढ़िया बेस्ट वेजिटेरियन फूड के लिए जाना जाता है, वहीं यहां एक नहीं बल्कि कई शानदार चीजों का मजा लिया जा सकता है।

जैन चावल वाला

कनॉट प्लेस में मौजूद ये जगह राजमा के स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जाना जाता है। बता दें, ये दुकान रात 1 बजे तक खुली रहती है।

राजिंदर दा ढाबा


सफदरजंग एन्क्लेव में आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली यह जगह दक्षिण दिल्ली में रात में घूमने वालों के लिए बेस्ट है। यहां टेस्टी गलौटी कबाब, दाल मखनी और मलाई चाप सर्व की जाती है, और अच्छी बात तो ये है यहां आधी रात तक भी ढाबा खुला रहता है।

हौज खास गांव


दिल्ली के ये जगह भी ऐसी है, जहां 12-1 बजे भी भीड़ दिख जाती है। हौज खास विलेज में कई पार्क हैं, क्लब्स हैं छोटे-मोटे खाने के कैफे हैं, यही नहीं यहां स्ट्रीट फूड भी रात 10 बजे के बाद लगे रहते हैं। तो जब भी खाने-पीने का दिल करें एक बार यहां दोस्तों के साथ जरूर आएं।

गुरुद्वारा बंगला साहिब

ये दिल्ली के सबसे लोकप्रिय गुरुद्वारों में से एक है, यहां आप अपनी शांति और सुकून के साथ बैठने के लिए जा सकते हैं। रात के दौरान यहां का समां कुछ और ही होता है, हर तरफ चमचमाती लाइट गुरूद्वारे को एक अलग ही रूप दे देती है। यही नहीं यहां लंगर भी रात के 11 बजे तक खुला रहता है।

सीनियर सिटीजंस की हो गई मौज, 360 दिन की FD पर मिल रहा बंपर ब्याज

मूलचंद परांठे


देर रात तक चलने वाला लोकप्रिय पराठा रेस्तरां जो कुछ साल पहले तक सुबह 5 बजे तक परोसा जाता था, अब केवल रात 11.30 बजे तक ही सर्व किया जाता है। लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ यहां कम नहीं हुई है, यहां के पराठों का स्वाद आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। यहां से अलग-अलग वैराइटी वाले स्टफ पराठे भी घर के लिए पैक करवाकर ले जा सकते हैं।