home page

Night out : इन 5 जगहों पर लोग पूरी रात उठाते हैं नाइट पार्टी का मजा, पूरे देश में है मशहूर

Chandigarh Night Life : जब घूमने की बात आती है तो सबसे पहले दिल्ली या नोएडा जाने की तैयारी करते हैं। लेकिन पंजाब- हरियाणा में भी घूमने की बहुत सी जगहें हैं जहां पर एंजॉय करने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो आज हम आपको चंडीगढ़ की पांच ऐसी जगह बताने जा रहे हैं जहां पर पूरी रात चिल्ल कर सकते हैं। 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में यूं तो घूमने के लिए बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन यहां की नाइट लाइफ की बात ही कुछ अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस शहर में स्वादिष्ट खान पान के अलावा नाइट लाइफ के मिले-जुले रंग देखने को मिलते हैं। इस शहर में न केवल आपके मनोरंजन के लिए बहुत सारी गतिविधियां हैं बल्कि यहां की ग्लैमरस नाइट लाइफ (Night Life) एंजॉय करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं।

यही तो एक बड़ी वजह भी है कि वीकेंड के दिन चंडीगढ़ शहर रंगीन रातों में तब्दील हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस शहर के आसपास हैं या खासतौर पर चंडीगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाकर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ खूब मस्ती-धमाल कर सकते हैं।

Gold Price 1 May 2024 : 75 हजार पहुंचे के बाद धड़ाम गिरे सोने के रेट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड के लेटेस्ट भाव


सुकना लेक

चंडीगढ़ में शिवालिक रेंज की तलहटी में स्थित सुकना लेक रात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। युवाओं के बीच यह जगह काफी फेमस है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड पर इस जगह की रौनक एकदम अलग होती हैं, जो शायद ही आपको इंडिया में कहीं और मिले। यहां आकर आप वाटर स्कीइंग और वोटिंग का मजा ले सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि इस झील का निर्माण 1958 में किया गया था, जोकि 3 किलोमीटर में फैली है। इस जगह पर आने-जाने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है। 

लीजर वैली

लीजर वैली चंडीगढ़ की सबसे फेमस जगहों में से एक है, जिसे चंडीगढ़ शहर की जान के रूप में भी जाना जाता है। 'बगीचों की माला' के रूप में जाने जानी वाली यह जगह उद्यानों की एक श्रृंखला है, जो सेक्टर 1 में राजेंद्र पार्क से शुरू होती है और सेक्टर 53 के दक्षिणी भाग पर जाकर समाप्त होती है। यहां एक से एक खूबसूरत फूल हैं, जिनकी खूबसूरत तस्वीरें आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। आप चाहें तो यहां अच्छा समय बिताने के बाद आसपास के किसी रेस्तरां में जाकर पंजाबी खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

बार और पब

चंडीगढ़ में ऐसे कई नाइट क्लब-पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार हैं, जहां सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी नाइटलाइफ एन्जॉय करने के लिए आते हैं। कम शब्दों में कहें तो इस शहर में ग्लैमरस नाइटलाइफ जीने के लिए बार और पब की कोई कमी नहीं है। एक तरफ जहां ये शहर पंजाबी अंदाज में लोगों की मेजबानी करता है, तो वहीं दूसरी तरफ यहां आए मेहमानों की जिंदगी को रंगीन बनाने का पूरा क्रेडिट भी इसी सिटी को जाता है। 

हॉन्टेड ब्रिज

ATM से पैसे निकालने वाले हो जाएं सावधान, इन 7 बातों का जरूर रखें ध्यान

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में एक हॉन्टेड ब्रिज है, जो कई रहस्यमयी कहानियां जुड़ा हुआ है। लोगों का मानना है कि यहां रात में उस लड़के की आत्मा भटकती है, जिसने 20 साल पहले यहां आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद यह साइट डरावनी हो गई। यही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां उन्होंने एक महिला को हाथ में दीपक लिए हुए भी देखा है। वैसे आपको बता दें कि ये ब्रिज सेक्टर 16 में जनरल अस्पताल के रास्ते पर बना हुआ है। 


रोज गार्डन


एशिया के सबसे बड़े उद्यान के रूप में जाना जाने वाला रोज गार्डन रात में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर बने इस उद्यान को जाकिर हुसैन रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। रोज गार्डन के क्षेत्रफल की बात करें तो यह 30 एकड़ के दायरे में फैला हुआ है।

इस गार्डन की सबसे मुख्य बात यह है कि इसके अंदर 1600 से भी ज्यादा गुलाब के फूलों की किस्में हैं। गार्डन के अंदर देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैकड़ों प्रजातियों के गुलाब हैं जोकि यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। रोज गार्डन की स्थापना साल 1967 में चंडीगढ़ के पहले प्रशासक एमएस रंधावा ने की थी।