home page

Nita Ambani की 3 लाख से होती है दिन की शुरूआत, एक दिन का खर्चा जान तो उड़ जाएंगे होश

Nita Ambani Lifestyle: जब भी अंबानी फैमिली की बात होती है, तो इस घर का शायद ही कोई सदस्य ऐसा हो जिसके बारे में लोग न जानते हों। मुकेश अंबानी से लेकर उनके घर के बाकी सभी सदस्य की चर्चा किसी न किसी बात को लेकर होती है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 
Nita Ambani की 3 लाख से होती है दिन की शुरूआत, एक दिन का खर्चा जान तो उड़ जाएंगे होश

HR Breaking News (नई दिल्ली)। वहीं, दूसरी तरफ अगर बात नीता अंबानी की करें, तो उनके बारे में भी लोग हर एक बात जानने को आतुर रहते हैं। वो कौन सी साड़ी पहनती हैं, उनके पास कार कितनी है आदि। ऐसे में हम आज आपको नीता अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप शायद हैरान हो जाएं। तो चलिए जानते हैं नीता अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...


ऐसे बनी अंबानी परिवार की बहू


दरअसल, एक बार मुकेश अंबानी के पिता धीरुभाई अंबानी अपनी पत्नी कोकिलाबेन संग एक कार्यक्रम में गए थे। यहां उन्होंने नीता का डांस देखा, जो उनके मन को भा गया और साथ ही उन्हें नीता भी काफी पसंद आई। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे मुकेश अंबानी से नीता की शादी करवा दी।

सुबह की शुरुआत इतनी महंगी चाय के साथ


नीता अंबानी अपनी सुबह की शुरुआत आपकी और हमारी तरह चाय से ही करती हैं, लेकिन उनकी ये चाय लाखों रुपये वाले कप में परोसी जाती है। दरअसल, नीता अंबानी जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटिक के कप में चाय पीती हैं। इसका एक कप 3 लाख रुपये का है।

महंगे पर्स और घड़ियां


नीता अंबानी के पास दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड के हैंड बैग हैं। इसमें Jimmy Choo और Goyard जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी लगभग 2 करोड़ से भी ज्यादा कीमत वाले हैंड बैग का इस्तेमाल करती हैं।

इसके अलावा उनके पास पेड्रो, गोयार्ड, चनेल, जिम्मी चू कैरी आदि ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। यही नहीं, नीता अंबानी के पास गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी भी है, जिसका उन्हें बहुत शौक है।

साड़ी और लिपस्टिक की कीमत लाखों में


नीता अंबानी अपने स्टाइलिश और महंगे कपड़ों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने बेटे की शादी में 40 लाख रुपये की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को 36 महिला कारीगरों ने तैयार किया था। वहीं, नीता अंबानी कस्टमाइज्ड लिपस्टिक लगाती हैं, जिनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये के आसपास बताई जाती है।


कुछ ऐसा है कार कलेक्शन


नीता अंबानी के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें 10 करोड़ रुपये की उनकी पसंदीदा कार Maybach 62 है। इसके अलावा जिस गाड़ी से नीता अंबानी आमतौर पर सफर करती हैं, वो Audi A9 Chameleon है। इस कार की कीमत 90 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अलावा भी उनके कार कलेक्शन में कई महंगी कारें शामिल हैं।

News Hub