home page

अच्छे कपड़ों के लिए मॉल्स में जाने की आवश्यकता नहीं, Delhi के इन साप्ताहिक बाजारों में मिलेंगे सस्ते और बढ़िया कपड़े

Delhi markets : अगर आप अच्छे कपड़ों की खरीदी करना चाहते हैं तो अब आपको मॉल जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली (Markets in Delhi) में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। ये दिल्ली के साप्ताहिक बाजार है। यहां पर आपको सस्ते और बढ़िया कपड़े मिल जाते हैं। 

 | 
अच्छे कपड़ों के लिए मॉल्स में जाने की आवश्यकता नहीं, Delhi के इन साप्ताहिक बाजारों में मिलेंगे सस्ते और बढ़िया कपड़े     

HR Breaking News- (Cheap Market in Delhi) जब भी बात सस्ते कपड़ों की खरीदी करने की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले दिल्ली का ही ख्याल आता है। दिल्ली (Best Market For Shopping in Delhi) में कई ऐसे बजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही शानदार कपड़े मिल जाते हैं। इन बाजारों में काफी कम कीमत में ही शानदार क्वालिटी के कपड़े मिल जाते हैं। खबर में जानिये इस बाजार के बारे में पूरी जानकारी।

साप्ताहिक बाजार को करें विजिट-

दिल्ली की पहचान सिर्फ बड़े मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (shopping complex) के लिए नहीं जानी जाती है, बल्कि यहां के साप्ताहिक बाजार भी लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। हफ्ते के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जगह लगने वाले ये बाजार लगते हैं, जोकि लोगों की जेब के लिए राहत और माहौल के लिए रौनक लेकर सामने आ रहे हैं। शाम ढलते ही गलियों में दुकानों की कतारें लग जाती है। यहां पर जूते, खिलौने, सब्जी-फल (Best Place for shopping) और घर का हर सामान सस्ते दाम पर मिल जाता है। इन बाजारों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पर हर वर्ग का इंसान आता है और सस्ते में खरीदी का लुफ्त उठाता है।

सोम बाजार है जबरदस्त-

करोल बाग, विकासपुरी और साकेत जैसे इलाकों में सोमवार को जमकर बाजार लग जाते हैं। मालका गंज चौक पर भी सोमवार का हाट मशहूर है, यहां पर सब्जियों (Som Bazaar) से लेकर रसोई के बर्तन तक काफी कम कीमत पर मिल जाते हैं। यहां के दाम भी कम है और वैरायटी भी भरपूर है।


मंगल बाजार को करें विजिट-

दिलशाद गार्डन और चट्टपट रोड (60 फीट रोड) पर मंगलवार को लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर कपड़े, (Mangal Bazar) खिलौने, मसाले और घर का छोटा-मोटा सामान आसानी से मिल जाता है। लोग इस बाजार का पूरे सप्ताह इंतजार कर रहे हैं।


बुध बाजार में लगी रहती है रौनक-

वसंत विहार, शालीमार गार्डन (Shalimar Garden) और संगम विहार में बुधवार का सप्ताह बाजार खूब रौनक भरा होता है। यहां पर कपड़े, पापड़, दालें और रोजमर्रा की चीजें काफी कम कीमत पर ही मिल जाती है। शॉपिंग (Best Place For Shopping In Delhi) करने के लिए यह जगह लोगों को काफी पसंद आती है।


यहां लगता है गुरुवार बाजार-

इंदरलोक में गुरुवार को हाट लगता है। यहां पर ज्यादातर स्थानीय लोगों के लिए सस्ती और आसान खरीदारी (Thursday Market) का ठिकाना माना जा रहा है। यहां से सस्ता और अच्छा सामान कहीं और नहीं मिलता है।


शुक्र बाजार के जबरदस्त-

पटेल नगर, शादीपुर का शुक्रवार का बाजार तो बिल्कुल मेले जैसा लगा रहता है। यहां हर चीज की भरमार मौजद रहती है। खासतौर पर कपड़े (Shukar bazar Kha Lagta h) और घरेलू जरूरत का सामान यहां पर काफी कम कीमत में मिल जाता है। न सिर्फ दुकानें मेले की तरह होती हैं बल्कि भीड़ भी मेले जैसी ही लगती है।


अजमेरी गेट के पास लगता है संडे मार्केट-

अजमेरी गेट के पास महिला बाजार, जहां महिलाएं अपने हाथों से बनाए कपड़े, गहने और सामान की बिक्री करती है। दरियागंज (Sunday Market) का किताब बाजार, जहां सड़कों पर हजारों किताबें बिछी रहती हैं, दिल्ली का सबसे मशहूर हफ्ता बाजार है। इसके अलावा लाल किले के पास का चोर बाजार (Chor Bazaar Location) है। यहां पर भी आपको पुराना सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, घड़ियां और कई अनोखी चीजें मिल जाती हैं। आप इन जगहों से बंपर शॉपिंग कर सकते हैं।