home page

Delhi में इन 15 जगहों पर दूर दूर से घूमने आते हैं लोग

Delhi Best Places to Visit :देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए खूबसूरत जगह है, लेकिन दिल्ली इतनी बड़ी है कि यहां घूमने के लिए कोई एक जगह नहीं है। अगर आप दिल्ली जा रहे हैं तो आपको राजधानी दिल्ली की 15 खास जगहों का जरूर पता होना चाहिए। जहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए जाते हैं। दिल्ली में घूमने के लिए आपको इन 15 प्लेस पर जरुर विजिट करना चाहिए।

 | 
Delhi में इन 15 जगहों पर दूर दूर से घूमने आते हैं लोग

HR Breaking News (Delhi News) देश की राजधानी दिल्ली सौंदर्य से भरी हुई है। यहां घूमने के लिए अलग-अलग जगह हैं। लोग दिल्ली में बहुत सारी जगह पर एक्सप्लोर करते हैं। दिल्ली में आपको इतिहास से लेकर आधुनिक से आधुनिक जगह घूमने के लिए मिल जाएगी। बहुत सारी जगह है तो ऐसी है जहां दिल्ली वाले भी नहीं घूमे होंगे, लेकिन जाएंगे तो उनका दिन बन जाएगा।

 

 

इतिहास देखना है तो लाल किला (Lal Kila)

आप दिल्ली में गए हैं तो आपको दिल्ली के इतिहास के बारे में जरूर पता होना चाहिए। दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किला घूमने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। लाल किले के निकट मेट्रो स्टेशन भी पड़ता है। आप चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से लाल किले तक पहुंच सकते हैं।

 

इंडिया गेट (India Gate) पर जाना ना भूले

आप दिल्ली में आए हैं तो आपको इंडिया गेट पर घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह मिलेगी। शाम के समय यहां और ज्यादा रौनक हो जाती है। दिल्ली में फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में इंडिया गेट का नाम आता है। आप इंडिया गेट तक मेट्रो के माध्यम से भी पहुंच सकते हैं। दिल्ली के बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आप इंडिया गेट तक जा सकते हैं।

 

कुतुब मीनार (Qutub Minar) भी है काफी फेमस

अगर आप दिल्ली में गई है तो आपको कुतुब मीनार के भी दर्शन कर लेने चाहिए। कुतुब मीनार देखने में बहुत सुंदर लगती है, आपको कुतुब मीनार देखने के लिए कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा।

चांदनी चौक (Chandni Chowk) से कर शॉपिंग

अगर आप दिल्ली में घूमने गए हैं तो आपको उसके साथ-साथ शॉपिंग भी करनी चाहिए। शॉपिंग के लिए चांदनी चौक बेस्ट जगह है। जहां पर आपको रिटेल में भी ठोक के भाव में सामान मिल जाएगा।

जंतर मंतर (Jantar Mantar) जाना भी होगा सुखद

आप दिल्ली में जा रहे हैं तो आप जंतर मंतर को भी एक्सप्लोर जरूर करें। दोस्तों या परिवार के साथ जंतर मंतर पर जाया जा सकता है। यहां आपको सांसद मार्ग और कनॉट प्लेस भी पास में ही मिलेगा।

मेट्रो के माध्यम से पहुंचे अक्षर धाम (Akshar Dham)

दिल्ली में गए हैं तो आपके परिवार के साथ अक्षर धाम मंदिर में जरूर जाना चाहिए। अक्षरधाम मंदिर मेट्रो स्टेशन के पास है। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर बना हुआ है। यहां आपको आसानी से मेट्रो मिल जाएगी।

कपल्स के लिए हौज खास (Hauz Khas) है बेहतरीन

दिल्ली में कोई कपल घूमने जाए तो उसके लिए बेस्ट जगह की बात करें तो हौज खास नाम सबसे पहले आता है। यहां भी आप नजदीकी मेट्रो स्टेशन में जाकर इस प्लेस तक पहुंच सकते हैं।

गर्मियों में घूमने के लिए हुमायूं का मकबरा (Humayun's Tomb)

अगर आप दिल्ली में घूमने निकले हैं और गर्मियां हैं तो सबसे अच्छी जगह में हुमायु का मकबरा भी शामिल है। निजामुद्दीन के सामने मथुरा रोड पर ही यह पड़ता है।

लोटस टेंपल (Lotus Temple) भी जरूर देखें

अगर आप दिल्ली में घूमने गए हैं तो लोटस टेंपल भी जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको खूबसूरत बगीचे मिलेंगे और आपका समय अच्छे से व्यतीत होगा।

राष्ट्रपति भवन (President's House) वास्तुकला की अनोखी मिशाल

दिल्ली में राष्ट्रपति भवन वास्तुकला की अनोखी मिसाल है। यहां पर आप समय और टिकट का पता करके ही जाएं। यहां जाने के लिए आपको मेट्रो स्टेशन तक तो मेट्रो ही छोड़ देगी।

भारत की सबसे बड़ी मस्जिद जामा मस्जिद (Jama Masjid)

दिल्ली में धार्मिक स्थल की बात करें तो उसमें जामा मस्जिद का भी नाम आता है। देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक मुगल बादशाह शाहजहां ने जामा मस्जिद को बनवाया था।

कनॉट प्लेस (Connaught Place) में शॉपिंग के साथ-साथ घूम सकते हैं कपल्स

दिल्ली में जा रहे हैं तो कनॉट प्लेस (Connaught Place market) एक बहुत फेमस एरिया है, यहां पर आपको ब्रांडेड कपड़ों के बाजार मिल जाते हैं तो पास में ही सरोजनी बाजार भी है। जहां सबसे सस्ते कपड़े मिलते हैं। आप यहां पालिका बाजार में भी जा सकते हैं। कपल्स के लिए यह जगह बेहतरीन है।

सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) से करें शॉपिंग

आप दिल्ली में जा रहे हैं तो आपको घूमने के लिए सरोजिनी नगर मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। दिल्ली में घूमने के साथ शॉपिंग करना लोग पसंद करते हैं। सरोजिनी नगर मार्केट में आपको ₹100 में अच्छे कपड़े मिल जाएंगे। लोग यहां से जमकर खरीदारी करते हैं।

वेस्ट टू वंडर पार्क (Waste To Wonder Park) बच्चों के साथ जाएं

आप दिल्ली में घूमने गए हैं तो आपको निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास बना बेस्ट टू वंडर पार्क जरूर एक्सप्लोरर करना चाहिए। आप यहां बच्चों के साथ जा सकते हैं। बच्चों के साथ जाने के लिए दिल्ली में ही बेस्ट जगह है।

लोधी गार्डन (Lodhi Garden) को करें एक्सप्लोर

दिल्ली में अगर आप छुट्टी वाले दिन घूमने जा रहे हैं तो लोधी गार्डन आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकती है। लोधी गार्डन तक आसानी से पहुंचने के लिए मेट्रो से जोर बाग स्टेशन पर जाया जा सकता है।