home page

Rajasthan Tourism : अक्तूबर नवंबर में घुमने के लिए बेस्ट है राजस्थान की यह जगहें, खूबसूरती देख चमक उठेंगी आंखें

Tourism Places : अगर आप अपने परिवार के साथ कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम काम की हो सकती है। आज हम आपको अक्तूबर (Places to visit in october) के माह में घूमने के लिए ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। खबर में जानिये इन जगहों के बारे में। 

 | 
Rajasthan Tourism : अक्तूबर नवंबर में घुमने के लिए बेस्ट है राजस्थान की यह जगहें, खूबसूरती देख चमक उठेंगी आंखें

HR Breaking News (Best place in Rajasthan)। राजस्थान में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप अपने परिवार के साथ फूल इंजॉय कर सकते हैं। इन जगहों को विजिट कर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। इन जगहों पर आप बेहद ही कम खर्च में फैमली के साथ ट्रिप का मजा ले सकते हैं।

 

 

बांसों का देश है राजस्थान 

राजस्थान (Best place in Rajasthan) का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में थार रेगिस्तान की सुनहरी रेत, ऊंटों और किलों का ही ख्याल आता है। लेकिन यहां पर एक ऐसी छिपी हुई जगह भी है, जिसको 'बांसों के देश' के नाम से जाना जाता है। ये जगह बांसवाड़ा है। जो सर्दियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां की ठंडी और सुखद जलवायु इसे एक बेहतरीन विंटर डेस्टिनेशन बनाती है।


इस वजह से नाम पड़ा बांसवाड़ा 

बांसवाड़ा (Banswara) को यह नाम यहां पाए जाने वाले घने बांस के वनों की वजह से मिला है। सर्दियों में ये जंगल अपनी पूरी हरियाली के साथ पर्यटकों का मन जीत लेता है।

प्राकृतिक सुंदरता जीत लेगी मन 

यहां की धरती रेगिस्तान जैसी सुखी नहीं, बल्कि यहां पर हरे-भरे जंगलों, पहाड़ियों और जल निकाये मिल जाते हैं। माही नदी का बहता पानी और इसके किनारे का शांत वातावरण यहां की प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ा देता है।

ऐतिहासिक स्थल है बांसवाडा 

प्राकृतिक खूबसूरती (beauty places) के अलावा,यह जगह इतिहास और संस्कृति के लिए भी जानी जाती है। यहां कई प्राचीन महल और ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद है जोकि देखने लायक हैं। सर्दियों की हल्की धूप में इन ऐतिहासिक इमारतों की सैर करना एक यादगार अनुभव होता है। ये स्थल पर्यटकों को राजस्थान की ओर आकृषित करते हैं।


धार्मिक आस्था का केंद्र है बांसवाड़ा 

बांसवाड़ा धार्मिक आस्था का भी एक बड़ा केंद्र बनकर सामने आ रहा है। यहां का प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है। नवरात्रि के समय यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु आ जाते हैं। सर्दियों का सुहाना मौसम यहां के धार्मिक स्थलों जैसे कागदी पिकअप वियर और साईं बाबा मंदिर (Sai Baba Temple) की यात्रा को और भी सुखद बना देता है।

प्रकृति और एडवेंचर प्रेमी के लिए है बेस्ट 

प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए भी यहां पर बहुत कुछ मिल जाता है। माही नदी पर बने विशाल बांध पर बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है, जोकि यहां की सबसे बड़ी खासियत में से एक है। इसके अलावा, यहां के जंगलों में पक्षियों को निहारना (बर्ड वॉचिंग) भी एक लोकप्रिय गतिविधि है।

इन जगहों को कर सकते हैं विजिट 

कुल मिलाकर, बांसवाड़ा एक ऐसा डेस्टिनेशन (Best Destination Rajasthan) है जोकि राजस्थान के पारंपरिक पर्यटन स्थलों से बिल्कुल अलग अनुभव देता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, समृद्ध इतिहास और धार्मिक महत्व का अनूठा संगम इसे सर्दियों में एक अविस्मरणीय यात्रा बनाता है।