home page

Delhi के इस बाजार में बेहद कम कीमत में मिलते है चप्प्ल और जूते, लोग झोला भरकर करने आते है खरीदारी

Delhi Market : अगर आप शॉपिंग करना पसंद करते हैं और सस्ते में अच्छे जूते या चप्पल खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली में एक खास बाजार है जो आपके लिए एकदम सही है। इस बाजार में आपको बेहद कम कीमत पर जूते और चप्पल मिल जाएंगे। लोग दूर-दूर से इस बाजार में खरीदारी करने आते हैं क्योंकि यहां पर आपको अच्छी क्वालिटी के जूते और चप्पल सस्ते दामों में मिलते हैं। आइए खबर में जानते है दिल्ली के इस बाजार के बारे में विस्तार से।
 | 
Delhi के इस बाजार में बेहद कम कीमत में मिलते है चप्प्ल और जूते, लोग झोला भरकर करने आते है खरीदारी

HR Breaking News : (Delhi Cheapest Market) दिल्ली में कुछ फेमस फुटवियर बाजार हैं जहां आपको ब्रांडेड जूते और चप्पल बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे। अगर आप शादी, पार्टी या रोजमर्रा के लिए जूते, सैंडल और चप्पल खरीदना चाहते हैं, तो ये बाजार आपके लिए एकदम सही हैं। यहां आपको महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कई तरह के फुटवियर मिलेंगे, और आपका पैसा भी बचेगा।

 


चलिए जानते है दिल्ली के इन बाजारों के बारे में हर एक जानकारी-

 

 

1) Janpath Market


दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक फेमस मार्केट है जिसे तिब्बती मार्केट या जनपथ मार्केट कहा जाता है। यहां पर सड़क के दोनों तरफ कई दुकानें हैं जहां आपको स्टाइलिश फुटवियर आसानी से मिल जाएंगे। फिलहाल सर्दियों और शादियों का सीजन चल रहा है इसलिए यहां पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।


ऐसे में आप यहां से बुट्स और खूबसूरत सैंडल खरीद सकते हैं। डेली यूज के लिए यहां आपको चप्पलें भी मिल जाएगी। बता दें, यहां फुटवियर की कीमत 100 रुपए से शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप यहां आ रहे हैं, तो बार्गेनिंग करना बिल्कुल न भूलें।

 


2) Karol Bagh Market


करोल बाग मार्केट में आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यहां जूते और चप्पलों की कई होलसेल दुकानें हैं। यहां आप थोक में खरीदारी कर सकते हैं और अच्छे दामों पर जूते और चप्पल खरीद सकते हैं। हालांकि यहां आप सिंगल जूते- चप्पल के जोड़े भी खरीद सकते हैं। वहीं वेडिंग फुटवियर की यहां भरभार है। बता दें, जूते- चप्पलों का रेट 150 रुपए से शुरू हो जाता है।


3) चोर बाजार


अगर आप फुटवियर से बेइंतहा प्यार करते हैं और शॉपिंग करने के दीवाने हैं, तो चोर बाजार आपके लिए बेस्ट है। बता दें, चोर बाजार लाल किले के सामने हर रविवार को सुबह 6 बजे लगता है और करीब 9-10 बजे तक लगता है। ऐसे में यहां लेदर के बूट्स, स्पोर्ट्स शूज, वेडिंग सैंडल, हवाई चप्पल से लेकर जयपुरी जूती समेत आपको काफी ऑप्शन मिल जाएंगे। बता दें, यहां जूते- चप्पल की कीमत 100 रुपए से शुरू हो जाती है।


4) Municipal Market, Delhi


दिल्ली का पालिका बाजार एक बड़ा शॉपिंग हब है, जहां आपको सर्दियों के लिए शानदार जूते और चप्पलों का कलेक्शन मिलेगा। अगर आप फैशनेबल और गर्म स्लीपर खरीदना चाहते हैं, तो आपको इस बाजार में जरूर आना चाहिए। यहां आपको कई तरह के स्टाइलिश और आरामदायक जूते और चप्पल मिलेंगे। हालांकि यहां आपको कम और ज्यादा कीमत देखने को मिलेगी। आप अपने बजट के अनुसार शॉपिंग (Shopping as per budget) कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि पसंद ना आने पर दुकानदार आइटम एक्सचेंज भी कर देते हैं, लेकिन पैसे वापस नहीं देते।


5) Chandni Chowk, Delhi


चांदनी चौक दिल्ली की एक फेमस मार्केट है जहां आपको हर तरह की चीजें मिल जाएंगी। चांदनी चौक के पास बल्लीमारान बाजार है, जो पुरुषों और महिलाओं के जूते, चप्पल और सैंडल के लिए बहुत मशहूर है। यहां आपको कई तरह के फुटवियर मिलेंगे। यह बाजार हफ्ते के सातों दिन सुबह 9:30 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता है। अगर लहंगे, सूट और ड्रेस के नीचे परफेक्ट फुटवियर की तलाश कर रहे हैं, तो इस बाजार में आना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।