home page

Taj Mahal Facts: ताजमहल के नाम से मशहूर इस इमारत का पहले था ये नाम

Taj Mahal Facts:  आज हम आपको अपनी इस खबर में ताजमहल से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे है। आपको बता दें कि शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी के लिए बनवाया गया ताजमहल आगरा में स्थित है। कहते हैं आगरा ने इस मकबरे का नाम पहले कुछ और रखा था लेकिन बनने के बाद इसका नाम बदल दिया गया...

 | 
Taj Mahal Facts: ताजमहल के नाम से मशहूर इस इमारत का पहले था ये नाम

HR Breaking News, Digital Desk-  यूपी के आगरा में स्थित ताजमहल नाम आपने ताजमहल ही सुना होगा, लेकिन कभी सुना है कि ये नाम पहले शाहजहां ने कुछ और रखा था। 7 अजूबों में से एक ताजमहल को सबसे शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया गया था। आज इस जगह को न केवल देश द्वारा बल्कि विदेशों के लोगों द्वारा भी खूब देखा जाता है। चलिए आपको इस इमारत का नाम बताते हैं।

 

 

 

 

ताजमहल का पहले नाम क्या था-

जब मुमताज की कब्र को दफनाया जा रहा था, उस दौरान शाहजहां ने इसका नाम ‘रऊजा-ए-मुनव्वरा’ नाम दिया गया था। हालांकि इसे बदलकर बाद में ताजमहल रख दिया गया था।

32 मिलियन का आया था खर्च-

अनुमान है कि सफेद संगमरमर के निर्माण को पूरा करने में करीबन 32 मिलियन का खर्च आया था। ये मकबरा आज के समय में काफी ज्यादा फेमस हो चुका है।

28 किस्म के पत्थरों का हुआ था इस्तेमाल-

जानकारी के अनुसार, ताजमहल बनाते समय 28 किस्म के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। जिस वजह से आज ये मकबरा वैसे का वैसा है।

20,000 से अधिक मजदूर-

ताजमहल को बनाने में करीबन 20 हजार से अधिक मजदूरों का इस्तेमाल किया गया था। ऐसा कहा जाता है, बनवाने के बाद शाहजहां ने मजदूरों के हाथ कटवा दिए थे।

दिल्ली के कुतुब मीनार से बड़ा है ताजमहल-

हैरान रह गए न, लेकिन ये सच है! ताजमहल दिल्ली के कुतुब मीनार से भी बड़ा है। लेकिन फर्क बस 19-20 का है।

डिस्क्लेमर :''इस लेख में बताई गई किसी भी जानकारी/सामग्री में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें।''