home page

Delhi Metro : 11 सितंबर से इस टाइम पर चलेगी मेट्रो, DMRC ने दी जानकारी

जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते 11 सितंबर तक दिल्ली बंद है। ऐसे में अगर आप मेट्रो में सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि 11 सितंबर को मेट्रो एक बार फिर से पट्‌टरियों पर रफ्तार भरेगी। आइए नीचे खबर में जानते हैं टाइम टेबल- 
 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। जी-20 समिट के चलते पिछले तीन दिनों से दिल्ली में सभी सेवाएं बाधित थी। जी-20 समिट सम्मेलन की शुरूआत 8 सितंबर से हुई थी और यह सम्मेलन 10 सितंबर यानी आज समाप्त हो जाएगा। जिसके चलते से कल 11 सितंबर से एक बार फिर से सभी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि कल से दिल्ली मेट्रो पट्टरियों पर रफ्तार भरती नजर आएगी। अगर आप मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें।

जानिये दिल्ली में मेट्रो स्टेशन खुलेंगे या नहीं-


उल्लेखनीय है कि जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सख्त और नई दिल्ली इलाके में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। लेकिन नई दिल्ली इलाके में भी मेट्रो के परिचालन पर कोई रोक नहीं है। सभी स्टेशन भी खुले हुए हैं।

सुबह 4 बजे से किया गया था मेट्रो का परिचालन

यात्रियों की सुविधा के लिए आठ सितंबर से सभी कारिडोर पर सुबह चार बजे मेट्रो का परिचालन हो रहा है। सुबह चार से सुबह छह बजे के बीच सभी कारिडोर पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनें उपलब्ध रहीं। सुबह छह बजे के बाद नियमित फ्रिक्वेंसी पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रही।

सरकारी और निजी दफ्तरों में था अवकाश


यह पहला मौका है जब लगातार तीन दिनों तक सुबह चार बजे से दिल्ली मेट्रो का परिचालन किया गया। जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर सरकारी व निजी दफ्तरों में अवकाश घोषित होने से मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या करीब एक तिहाई कम रही है।

व्यस्त समय में भी मेट्रो में ज्यादा भीड़ नहीं देखी गई। कल सोमवार से पाबंदियां हटने के बाद मेट्रो अपने निर्धारित से चलेगी और दफ्तर खुलने से मेट्रो में भीड़ भी बढ़ेगी।