home page

Delhi में यहां लगता है दशहरा का सबसे बड़ा मेला, दोस्तों के साथ करें जमकर इंजॉय

biggest fair of Dussehra : दशहरे का त्यौहार नजदीक आने वाला है इन दिनों देश में कई जगह पर रामलीला के काफी बड़े-बड़े प्रोग्राम होते हैं। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में दशहरा का सबसे बड़ा मेला कहां लगता है। चलिए आज आपको बताते हैं दिल्ली की उसे जगह के बारे में जहां लगता है दशहरे का सबसे बड़ा मेला।
 | 
Delhi में यहां लगता है दशहरा का सबसे बड़ा मेला, दोस्तों के साथ करें जमकर इंजॉय

HR Breaking News : (fair of Dussehra) दशहरे का त्यौहार नजदीक आने वाला है। दशहरे की इस मौके पर देश में कई जगहों पर मेला लगाया जाता है। बात की जाए राजधानी दिल्ली की तो यहां भी कई जगह पर रामलीला होती है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। दशहरा मेला देखने का भी अपना अलग ही मजा होता है। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि दिल्ली में कहां-कहां लगने वाले हैं दशहरे के बड़े मेले।
राजधानी दिल्ली की इन जगहों पर लगने वाले हैं दशहरे के सबसे बड़े तथा प्रसिद्ध मेले-

 

 


1) रामलीला मैदान, दिल्ली-

यह दिल्ली के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मैदान में से एक (Ramlila Maidan, Delhi) है। यहां मेला देखने के साथ-साथ आप रामलीला का आयोजन (Organising Ramlila) भी देख सकती हैं। इसके अलावा रावण दहन भी यहां दशहरा के दिन देखने को मिलेगा।


लोकेशन- जवाहरलाल नेहरू मार्ग, रामलीला मैदान, चांदनी चौक, नई दिल्ली


कैसे पहुंचे- आप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से यहां आ सकती हैं।

 

 

 

2) लाल किला के पास मेला


लाल किला में इस समय लव कुश रामलीला (Luv Kush Ramleela) का आयोजन हो रहा है। ऐसे में रामलीला देखने पहुंचे लोग मेले में घूमने का आनंद उठा रहे हैं। यहां दशहरे के लिए रावण दहन का आयोजन भी होगा। इसलिए, आप पहले मेला देखने पहुंचें और इसके बाद नजारा देखने के बाद तय कर सकते हैं कि दशहरे के दिन आना चाहिए या नहीं।


लोकेशन- लाल किला, चांदनी चौक, नई दिल्ली

 


3) डीडीए ग्राउंड, पीतमपुरा


मेला देखने के लिए आप दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित डीडीए ग्राउंड (DDA Ground, Pitampura) भी जा सकती हैं। यहां आपको लाल किला और रामलीला मैदान के मुकाबले थोड़ी कम भीड़ मिलेगी, इसलिए यात्रा में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यहां आप अपनी पसंद की चीजें भी खरीद सकती हैं। खान-पान, खिलौने और हस्तशिल्प स्टॉल जैसी के स्टॉल सजाए जाते हैं।

लोकेशन- डीडीए ग्राउंड, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, दिल्ली


कैसे पहुंचे- आप नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन (Subhash Place Metro Station) से यहां आ सकती हैं।

इन जगहों के अलावा आप मंडी हाउस में श्रीराम भारतीय कला केंद्र और जनकपुरी में रामलीला मैदान में भी देखने जा सकती हैं। द्वारका ग्राउंड, सेक्टर 10 में भी दशहरे का मेला लगेगा। द्वारका सेक्टर 10 दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं।