hrbreakingnews.com

Delhi के इन बाजारों में मिलते हैं सबसे सस्ते और सुंदर कपड़े, खरीददारों की लगी रहती हैं लाइन

Delhi Clothes Market : देश की राजधानी दिल्ली में कई फेमस बाजार है जिनके चर्चा विदेशों तक फैले हुए हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली के उन सस्ते बाजारों के बारे में जहां खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली के इन बाजारों में आपको बेहद कम कीमत में काफी ब्रांडेड कपड़े मिल जाते हैं। लोग यहां से इकठ्ठा साल भर की शॉपिंग कर लेते हैं।
 
Delhi के इन बाजारों में मिलते हैं सबसे सस्ते और सुंदर कपड़े, खरीददारों की लगी रहती हैं लाइन

HR Breaking News : (Cheapest Market In Delhi) त्योहारों के इस सीजन में हर कोई नए कपड़े खरीदने की प्लानिंग करता है। अगर आप भी शॉपिंग करने की तैयारी कर रहे है और किसी ऐसे बाजार की तलाश में है जहां आपको बेहद कम कीमत में ब्रांडेड कपड़े मिल जाए तो आज हम आपको बताने जा रहे ही दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां बेहद कम कीमत में काफी सुंदर कपड़े मिल जाते है।


दिल्ली में सबसे सस्ता कपड़ा सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) में मिलता है, जहां ब्रांडेड कपड़ों कम दाम में मिल जाते हैं। इसके अलावा, गांधी नगर मार्केट एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा थोक बाज़ार है और यहां भी बहुत कम दाम में कपड़े मिलते हैं। अन्य सस्ते विकल्पों में जनपथ मार्केट और उत्तम नगर आर्य समाज रोड शामिल हैं, जहां स्ट्रीट सेलर्स भी अच्छे और सस्ते कपड़े बेचते हैं।

 


1) सरोजिनी नगर मार्केट 


यह दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है जहां ब्रांडेड कपड़े (branded clothes) कम दाम पर मिलते हैं। इस बाजार में आपको टॉप, जींस, जैकेट, और कपड़े की अन्य चीज़ें बहुत अच्छी क्वालिटी में मिल सकती हैं। इस बाजार का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन है।

 


2) गांधी नगर मार्केट 


इसे एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा थोक बाज़ार (Largest textile wholesale market) माना जाता है। यहां रेडीमेड कपड़ों के सप्लायर्स होते हैं और आप बहुत कम दामों पर कपड़े खरीद सकते हैं।
 

 

3) जनपथ मार्केट


जनपथ मार्केट दिल्ली के कनॉट प्लेस में, पालिका बाज़ार के पास स्थित है। यह एक ऐतिहासिक और लोकप्रिय बाज़ार है जो पर्यटकों और दिल्ली के लोगों के बीच सस्ते कपड़े की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है। 

 


4) उत्तम नगर आर्य समाज रोड


यह पश्चिमी और भारतीय दोनों तरह के कपड़े कम कीमत पर उपलब्ध कराता है और पिछले 30 सालों से सस्ता खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है।