Delhi के इन बाजारों में मिलता है सबसे सस्ता सामान, कम पैसों में कर सकते है झोला भर शॉपिंग
HR Breaking News : (Cheapest Market For Shopping) शॉपिंग का नाम सुनते ही एक तरफ जहां लड़कियों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं दूसरी तरफ लड़कों को अपनी जेब ढीली होने की चिंता सताती है। ऐसे में ज्यादातर लोग शॉपिंग करने का नाम सामने आते ही सस्ती मार्केट के बारे में तलाश करने लग जाते है। आपको बता दे की दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है।
आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां खरीदारी करना सबसे सही रहता है। दिल्ली के इन बाजारों से आप बेहद कम कीमत में काफी ज्यादा शॉपिंग (Market For Shopping) कर सकते है। आज हम आपको दिल्ली की पांच सबसे सस्ती मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम दाम में शॉपिंग कर सकते हैं।
1) Garhi Gaon Market
दक्षिणी दिल्ली में गढ़ी गांव मार्केट है, जहां आपको बहुत ही कम रुपये में डेली यूज से लेकर पार्टी वियर कुर्तियां मिल जाएंगी। यहां पर आपको 250 से लेकर 2,000 रुपये तक की अलग-अलग वैरायटी की हर साइज और प्राइस में लेडीस कुर्तियां मिल जाएंगी। इसी के साथ आपको यहां पर लड़कों और हर एक उम्र के बच्चों के कपड़े भी मिल जाएंगे।
2) Indralok Market
बड़े से बड़े Brand के जूते खरीदने के लिए दिल्ली में मौजूद इंद्रलोक मार्केट बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आपको हर स्टाइल और साइज के जूते कम से कम दाम में मिल जाएंगे। दरअसल, यहां पर हर एक Brand के डुप्लीकेट शूज मिलते हैं, जो दिखने में ओरिजनल Brand जैसे ही लगते हैं। अगर आपको भी ब्रांडेड शूज पहनना पसंद है, लेकिन उतने पैसे नहीं हैं कि आप उन्हें खरीद सके। तो ऐसे में इंद्रलोक मार्केट से आप सस्ते में 1,000 रुपये और उससे कम में भी डुप्लीकेट शूज खरीद सकते हैं।
3) Khari Baoli
दिल्ली की खारी बावली मार्केट में आपको थोक रेट में हर एक तरह के मसाले मिल जाएंगे। इसके अलावा ये मार्केट ड्राई फ्रूट्स बेचने के लिए भी फेमस है। यहां आपको एक हजार रुपये और उससे कम में अलग-अलग वैरायटी के ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे, जिनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है।
4) Fatehpuri Market
दिल्ली में मौजूद फतेहपुरी मार्केट में आपको 200 से 1,000 रुपये में हर तरह के चश्मे मिल जाएंगे। कहा जाता है कि यहां से फैंसी चश्मे खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको हर तरह के चश्मे के फ्रेम और लेंस भी कम दाम में मिल जाएंगे। इसी के साथ यहां से आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कपड़े और जूते भी खरीद सकते हैं।
5) Karol Bagh Market
पश्चिमी दिल्ली जिले में स्थित करोल बाग मार्केट में आपको हर एक कंपनी के फोन कवर मिल जाएंगे और वो भी कम दाम में। यहां आपको महंगे से महंगे फोन के कवर 100 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे। इसी के साथ आप यहां से कपड़े, जूते, किचन का सामान और फर्नीचर आदि कम दाम में खरीद सकते हैं।
