home page

Delhi के इस बाजार में मिलता है सबसे सस्ता सामान, खरीदारों की लगी रहती है लाइन

Cheapest market in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में कई फेमस बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है और किसी ऐसी मार्केट की तलाश कर रहे हैं जहां से आप बेहद कम कीमत में ढेर सारी खरीदारी कर सके तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली में छिपे उन खास बाजारों के बारे में जहां शॉपिंग करके आप कर सकते हैं मोटी बचत। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं राजधानी दिल्ली में बसे इन सस्ते बाजारों के बारे में विस्तार से।

 | 
Delhi के इस बाजार में मिलता है सबसे सस्ता सामान, खरीदारों की लगी रहती है लाइन

HR Breaking News : (Delhi famous market) भले शॉपिंग करने का शौक किसको नहीं होता है। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन हैं और किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आप ब्रांडेड कपड़े बेहद कम पैसों में खरीद सके तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली के उस बाजार के बारे में जहां आपको एकदम ट्रेंडी स्टाइल के कपड़े काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली के इन बाजारों में आप बेहद कम पैसों में साल भर की शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली के इन बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली के इन सस्ते बाजारों के बारे में हर एक जानकारी।

दिल्ली के सबसे सस्ते और लोकप्रिय मार्केट (Cheapest market in Delhi) में से कुछ ऐसे हैं जहां लोग हर तरह के सामान खरीद सकते हैं और वो भी बहुत कम कीमत में। दिल्ली के ये बाजार शॉपिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं हैं।

1। Janpath Market

जनपथ बाजार सस्ती शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आपको फैशन आइटम्स, किचन वियर, डेकोरेटिव सामान और बहुत कुछ बेहद किफायती दामों पर मिल जाता है। यहां पर गुजराती लेन है जहां से आप गुजरात की स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं।

2। Chandni Chowk Market

चांदनी चौक का नाम तो सभी जानते हैं। ये बाजार अपनी सस्ती चीजों और शाही रेंज के लिए प्रसिद्ध है। यहां पुराने जमाने की ट्रेडिशनल साड़ियों से लेकर, रोजमर्रा के उपयोग की चीजें भी बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध होती हैं।


3। Sarojini Nagar Market


सरोजिनी नगर दिल्ली के सबसे फेमस और सस्ते बाजारों में से एक है, जहां पर ब्रांडेड कपड़े और अन्य फैशन आइटम्स बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं। यहां आने वाले लोग ट्रेंडिंग फैशन को बेहद किफायती दामों में पा सकते हैं। लड़कियां तो इस बाजार की दीवानी हैं।