Delhi में इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते बर्तन, 5 का चम्मच, 10 का गिलास, 250 में मिल जाएगा कुकर
Delhi Cheapest Utensils Market : अब कुछ ही दिनों में दिवाली और धनतेरस का त्योहार आने वाला है। ऐसे में कई लोग बर्तन, गहनें खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में बर्तन खरीदने के लिए एक ऐसा मशहुर मार्केट हैं, जहां आपको एक से बढ़कर एक बर्तन अच्छी क्वालिटी और कम रेट में मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
HR Breaking News : (Delhi market) दिल्ली में ऐसे कई मार्केट है, जो अपनी खास चीजों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं, लेकिन आज हम आपको इस खबर में दिल्ली के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जो सबसे सस्ते बर्तन के लिए मशहुर है। दिल्ली के इस मार्केट में आपको सिर्फ 5 रुपये का चम्मच, 10 रुपये का गिलास मिल जाएगा। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली (Delhi Cheapest Utensils Market) की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट कहां पर है।
कौन सी है दिल्ली में सबसे सस्ती बर्तन मार्केट
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सदर बाजार (Delhi's Sadar Bazaar) होलसेल मार्केट के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। आप इस मार्केट में घर की छोटी से छोटी चीज काफी कम दाम में खरीद सकते हैं।
वहीं, डिप्टी गंज में स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। इनकी क्विलिटी भी काफी बेस्ट होती है। अगर आपको भी अपने घर के लिए बर्तन खरीदने है तोर आप यहां जा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ चीजों को तो आप होलसेल रेट में खरीद सकते हैं।
जानिए कितने होंगे किन बर्तन के भाव
आप इस मार्केट में स्टील के बर्तन (Steel utensils in Delhi market) से लेकर लकड़ी तक का सामान आसानी से ले सकते हैं। आइए जानते हैं उनके भाव- आप इस मार्केट में 1 चम्मच सिर्फ 5 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, 1 गिलास सिर्फ 10 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, 1 कुकर लेने पर आपको 250 रुपये देने होंगे और 1 जूसर ग्राइंडर सिर्फ 80 रुपये में खरीद सकते हैं।
इतने रुपये में मिलेंगे एक किलो बर्तन
वहीं 1 वाटर बोतल सिर्फ 50 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, स्टील की प्लेट यहां आपको 60 रुपये किलो के हिसाब से मिलेगी, जिसमें 3 से 4 प्लेट आ जाएंगी। इसके अलावा आपको यहां पतीले, कढ़ाई, थाली, कुकर, तवा, कलछी, चकला और कटोरा किफायती दाम (Delhi Utensil Market) में मिलेंगे।
