home page

Noida में इन जगहों की नाईट लाइफ है बेहद खास, रात 10 बजे बाद हर तरफ रंगीन हो जाता है माहौल, फ्री में कर सकते हैं एंट्री

Noida Best Bar and Lounge Price Entry : अगर आप अपने दोस्तों के साथ कल्ब में जाना पसंद करते हैं। तो नोएडा में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ पूरी रात इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आपको एक दम से विदेशों वाला फिल आएगा। ड्रिंक और डीजे के साथ यहां खूब मस्ती कर सकते हैं। 

 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। नोएडा की शानदार नाइटलाइफ के लिए देशभर में बहुत पॉपुलर है। अगर आप नोएडा में अपने दोस्तों के साथ नाइटलाइफ के साथ साथ क्लब में जाना पसंद करते है, तो आपके पास कई ऐसे ऑप्शन मौजूद है। दरअसल नोएडा में कई पब और नाइट क्लब हैं जो आपकी शाम को एकदम चकाचौंध कर देगी। हम आपको यहां कुछ बेस्ट क्लब का जिक्र कर रहें हैं, जहां जाकर आप एंजॉय कर सकते हैं, इनमें से कुछ ऐसे भी क्लब है जहां आपको फ्री एंट्री मिल सकती है, आईये नीचे बाते हैं इन क्लबों के बारें में...

 

 

नोएडा पब एक्सचेंज, नोएडा

नोएडा पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीरआर के बेस्ट क्लब में से एक है। दरअसल नोएडा का यह पहला स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है, जहां शराब के लिए, 'द हाउस ऑफ स्मैश' की ओर से शहर के लिए एक गिफ्ट है। यहां पेय की कीमतों में ग्राहकों की मांग के आधार पर उतार-चढ़ाव होता रहता है। यहां एक लाइव बैंड यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आपको यहां ड्रिंक्स में तरबूज पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रेपे और शर्ली टेम्पल, प्याज के काटने और स्मैश की टोकरी को जरूर ट्राई करना चाहिए।


Timing : दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक
पता है: चौथी मंजिल, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18, नोएडा।
दो लोगों के लिए लागत : ₹1400 रुपए (ड्रिंक के साथ)


ब्लू क्लब और लाउंज, नोएडा

ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा का बेस्ट क्लब है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। दरअसल यह सेक्टर 18 नोएडा में सबसे अच्छे पबों में से एक है सर्वब्लू क्लब आपके साथी या दोस्तों के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए एकदम सही है। आप यहां मुगलई व्यंजन जरूर ट्राई करें।

Timing : दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक
पता है: सेक्टर 18, नोएडा
दो लोगों के लिए लागत : 1800 रुपए (ड्रिंक के साथ)


रूवेज़, नोएडा

रूवेज़ नोएडा नाइटलाइफ़ और कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम बेस्ट क्लब है। यहां आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं, साथ ही इसके इंटीरियर काफी आकर्षक हैं, जो सेल्फी लेने वालों के लिए बेस्ट है। अंदर यहां एक सुंदर ग्लास की छत है, जो इसे और ज्यादा खूबसूरत बना देती है। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए।

Timing : दोपहर 12 बजे से 12 बजे तक
पता है: पहली मंजिल, गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट, सेक्टर 46, नोएडा।
दो लोगों के लिए लागत : 1200 रुपए (ड्रिंक के साथ)


क्लब 44

क्लब 44 नोएडा का बेस्ट क्लब में से एक है, साथ ही इसकी खासियत यह है कि यहां कि एंट्री अमाउंट भी काफी कम है। स्टाइलिश फर्नीचर के साथ क्लब में इनडोर और आउटडोर बैठने की भी व्यवस्था है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

Timing: सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक
पता है: सेक्टर 44, नोएडा
दो लोगों के लिए लागत: 800 रुपए

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब, दिल्ली (The Hong Kong Club)


विदेशी कल्चर को पसंद करने वालों के लिए द हॉन्ग कॉन्ग क्लब बेस्ट है।  ये दाज़ दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी में स्थित है। यहां पर आपको शानदार म्यूजिक के साथ टेस्टी फूड भी मिलेगा। यहां आप अलग अलग तरह की ड्रिंक का भी मजा ले सकते हैं।  ये क्लब शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक खुला रहता है।

द इलेक्ट्रिक रूम, लोधी रोड दिल्ली (The Electric Room, Lodhi Road Delhi)


ये दिल्ली के फेमस क्लब में से एक है। द इलेक्ट्रिक रूम क्लब लोधी रोड पर है। यहां पर आपकों एकदम गोवा जैसे फील आएगा। इसके अलावा आपको क्लब में कॉकटेल और मॉक-टेल के कई वेरायटीज मिल जाएगी। इस क्लब के खुलने का वक्त शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक है।  वहीं एंट्री फीस की बात कर तो यहां आपको दो लोगों के लिए 4900 रुपए चुकाने पड़ेंगे। 


द आयरिश हाउस

द आयरिश हाउस नोएडा में काफी पॉपुलर क्लब में से एक है। यहां कि कलरफुल कांच की खिड़कियां आपको बहुत आकर्षित करेंगी। यूरोपीय, अमेरिकी और कॉन्टिनेंटल फूड में विभिन्न विकल्पों के साथ हर दिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक पेय पर कुछ आकर्षक ऑफ़र प्राप्त कर सकते हैं। आयरिश हाउस क्लब में आप सप्ताह के किसी भी दिन दोस्तों के साथ जाकर एंजॉय कर सकते हैं।

Timing: दोपहर 12 से 12 मध्यरात्रि
पता है: डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18, नोएडा
दो लोगों के लिए लागत: INR 1,000