home page

Bareilly के करीब है ये 5 हसीन जगहें, देखते ही करेगा घूमने का दिल

आज हम आपको घूमने की बहुत ही खुबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट जरूर लिख लें। 

 | 
Bareilly के करीब है ये 5 हसीन जगहें, देखते ही करेगा घूमने का दिल

HR BREAKING NEWS : जिस तरह से राजस्थान में देखने के लिए एक से एक शहर मौजूद हैं, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बढ़िया जगह बसी हुई हैं। यहां आप चाहे लखनऊ चले जाएं, काशी नगरी बनारस घूम आएं, या फिर राम नगरी अयोध्या घूम आएं। हर जगह अपनी किसी ना किसी खासियत के लिए फेमस है। इसमें एक और प्लेस है, जिसका नाम आपने कई बार गानों और फिल्मों में भी सुना होगा।


जी हां, आपने 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में'.... गाने के बारे में तो सुना ही होगा, जिस वजह से उत्तर प्रदेश का बरेली शहर प्रसिद्ध हुआ था। आज उसी बरेली के आसपास की जगह के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। चलिए फिर आपको यहां से 200 किमी दूर पास की जगहों के बारे में बताते हैं।


​नैनीताल - Nainital​


दिल्ली से नैनीताल जहां 315 किमी दूर पड़ता है, वहीं बरेली से नैनीताल की दूरी 145 किमी है, मतलब आप यहां 4 से 4:30 घंटे में आराम से पहुंच सकते हैं। बरेली के पास की सबसे खूबसूरत और हसीन जगहों में नैनीताल का नाम सबसे पहले आता है। उत्तराखंड की वादियों में छिपा नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां हर मौसम में देश के और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए जरूर आते हैं। मनमोहक नैनी झील, देवदार के पेड़ इस जगह पर चार-चांद लगा देते हैं। सर्दी और मानसून के समय तो ये जगह और भी ज्यादा अच्छी लगती है। यहां आप केव गार्डन, नैना देवी, टिफ़िन टॉप और स्नो व्यू जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

​भीमताल - Bhimtal​


अगर आप नैनीताल नहीं जाना चाहते, तो फिर आपको एक बार भीमताल जाना चाहिए। बरेली और नैनीताल के रास्ते में पड़ता भीमताल अपने मनमोहक नजारों और खूबसूरत वादियों के लिए फेमस है। समुद्र तल से 1 हजार से भी अधिक मीटर ऊंचा भीमताल हसीन पहाड़ों और सुहावने मौसम के लिए फेमस है। भीमताल में गर्ग पर्वत, हिडिम्बा पर्वत, कर्कोटक मंदिर और तितली पार्क जैसी कई जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं। बरेली से भीमताल की दूरी 129 किमी है।

​एबॉट माउंट - Abbott Mount ​


बहुत कम लोग इस जगह के बारे में जानते होंगे, एबॉट माउंट उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद एक बेहद ही खूबसूरत प्लेस है। मानसून के समय भी इस जगह की खूबसूरती अपने चरम पर रहती है। महाकाली और सरयू नदी के संगम पर मौजूद एबॉट माउंट शांत वातावरण के अलावा एक खुशनुमा मौसम के लिए भी जाना जाता है। ये जगह बेहतरीन कॉटेज के लिए भी फेमस है। नेचर लवर्स के लिए भी ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं। यहां आप कई फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। बरेली से एबॉट माउंट की दूरी 194 किमी है।

​दुधवा नेशनल पार्क - Dudhwa National Park​


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में स्थित दुधवा नेशनल पार्क भी घूमने के लिहाज से किसी से कम नहीं है। भारत और नेपाल सीमा पर मौजूद इस पार्क में नेपाली पर्यटक भी घूमने के लिए आते रहते हैं। दुधवा नेशनल पार्क जंगल, हरियाली और विलुप्त जीव-जंतुओं के लिए भारतभर में काफी फेमस है। मानसून के समय यहां केवल हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती है।
 

News Hub