hrbreakingnews.com

Delhi में त्योहारी सीजन पर यह 5 बाजार हैं बेस्ट, बहुत सस्ते में मिलेगा सारा सामान

Delhi Cheapest Market : दिल्ली के बाजार सस्ती शॉपिंग के लिए फेमस हैं। यहां पर रोजाना हजारों लाखों लोग सामान खरीदने दूसरे प्रदेशों से भी पहुंचते हैं। दिल्ली के पांच बाजार त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बेस्ट है। इन बाजारों में सारा सामान बहुत सस्ता मिलता है।

 
Delhi में त्योहारी सीजन पर यह 5 बाजार हैं बेस्ट, बहुत सस्ते में मिलेगा सारा सा

HR Breaking News (Delhi Market) दिल्ली के बाजारों में बहुत सस्ता सामान मिलता है। दिल्ली से सामान खरीदकर लोग अपने शहरों के लोकल बाजारों में भी बेचते हैं। विदेशों तक में यहां से सामान लेकर बेचा जाता है। परंतु, सभी को इन बाजारों के बारे में नहीं पता है। आइए त्योहारी सीजन में इन बाजारों के बारे में जानते हैं। 

 


लंबी लिस्ट है शॉपिंग 


आजकल त्योहारी सीजन चल रहा है। त्योहारों में शॉपिंग की लिस्ट लंबी हो जाती है। किसी को कपड़े खरीदने हैं तो किसी को सजावट का सामान, गिफ्ट्स और घर के लिए ढेरों चीजें लोग खरीदते हैं। जेब पर बोझ न पड़े और आपको सब कुछ सस्ते दामों में मिल जाए, तो दिल्ली के कुछ बाजार आपके लिए परफेक्ट जगह हैं। सामान बजट-फ्रेंडली दाम पर मिल जाएगा।  
 
 


सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market)


 
दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) विदेशों तक फेमस है।  यहां पर आपको कम दाम में स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े मिलेंगे। आपको इस बाजार में ब्रांडेड जैसे फैशनेबल कपड़े बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इस बाजार में एक्सेसरीज, जूते और बैग भी कम दामों में मिलते हैं। 

 

 

चांदनी चौक मार्केट (Chandni Chowk Market)

दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट (Chandni Chowk Market) फॉनर्स की भी पसंद है। दिल्ली का सबसे मशहूर और पुराना बाजार चांदनी चौक है। खासतौर पर शादी और त्योहार की शॉपिंग के लिए ये बाजार बहुत सही है। 

 


कमला नगर मार्केट (Kamla Nagar Market)


कमला नगर मार्केट में आपको फैशनेबल कपड़े, जूते, बैग व एक्सेसरीज कम दाम में मिल जाएंगे। त्योहारों के दौरान यहां सजावट का सामान भी आसानी से मिल जाता है।
 


लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market)

दिल्ली की लाजपत नजर मार्केट (Lajpat Nagar Market) भी बहुत फेमस है। यहां एथनिक वियर, त्योहारों के लिए ड्रेस या फिर सजावट का सामान बहुत सस्ता मिलता है। इस बाजार में सूट, साड़ियां और डेकोरेशन आइटम्स की बहुत बड़ी रेंज मिलती है।
 


जनपथ मार्केट (Janpath Market)

दिल्ली के पॉश एरिया कनॉट प्लेस के पास स्थित जनपथ मार्केट (Janpath Market) सरोजिनी से कम नहीं है। इस मार्केट में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोरेशन और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स भी मिलेंगे। त्योहारों में घर सजाने के लिए यह बाजार बेस्ट है।