home page

Agra के ये 5 बाजार है दिल्ली से भी सस्ते, कौड़ियों के भाव मिलता है सारा सामान

Markets in Agra :आगरा में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही बढ़िया क्वालिटी का समान मिल जाता है। इन बाजार (Best Markets in Agra) में आपको कौड़ियों के भाव में सारा समान मिल जाता है। आइए जानते हैं आगरा के इन 5 बाजारों के बारे में पूरी डिटेल।

 | 
UP Gold Rate : लखनऊ समेत इन शहरों में चमका सोना, जानिए अब कितने में मिल रहा 22K गोल्ड 

HR Breaking News (Cheap market in Agra) जब भी बात सस्ते में खरीदी करने की बात आती है तो लोगों के मन में दिल्ली का ही ख्याल आता है। दिल्ली के अलावा आगरा में भी आपको काफी कम कीमत में ही कपड़े मिल जाते हैं। आज हम आपको दिल्ली (Markets in Delhi) के पांच ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको काफी कम कीमत में कपड़े मिल जाते हैं। इन बाजारों में आपको कौड़ियों के भाव में ही सारा समान मिल जाता है। 

 

 

आगरा के ये बाजार है काफी फेमस 

ताज का खूबसूरत नजारा देखने के लिए कई सारे लोग आगरा जाते हैं।  कुछ लोग वहां की आसपास की चीजों को एक्सप्लोर करके चले जाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो ऐसे बाजार (Cheap markets in Delhi) को सर्च करते हैं, जहां से वो काफी कम पैसों में अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं। आगरा में कई ऐसे बाजार हैं, जहां आपको चमड़े के सामान अच्छी और किफायती दरों में मिल जाता है।

ताजनगरी आगरा है सबसे फैमस 

ताजनगरी आगरा कई तरह के अनूठे शिल्पों के लिए भी जाना जाता है। ताजनगरी कारीगरों, कढ़ाई करने वालों, जौहरियों, कालीन निर्माताओं और बुनकरों का ठिकाना है। आगरा कढ़ाई और शिल्पकारी के सबसे बड़े बाजारों (Big markets in Agra) में से एक है। वैसे ज्यादातर प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ताजमहल के पास ही हैं, सदर बाजार, किनारी बाजार और मुनरो रोड इनमें सबसे प्रसिद्ध हैं।

यहां पर है दिल्ली जैसा सदर बाजार  

दिल्ली की ही तरह आगरा में भी सदर बाजार लगता है। आगरा का सदर बाजार खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। सदर बाजार आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है।  यहां से आप हैंडमेड, थ्रेड वर्क और लेटेस्ट डिजाइन (Sadar Bazaar Agra) वाले कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं।  यहां पर सूट की काफी अच्छी कलेक्शन मिल जाती है।  यहां आपको चमड़े का सामान भी काफी अच्छी कीमत पर मिल जाता है। यह बाजार मंगलवार (Sadar Bazaar Agra timing) को बंद रहता है यह मार्केट सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक खुल जाता है।

किनारी बाजार है फेमस 

यह आगरा का सबसे बड़ा थोक का बाजार है।  ये बाजार जामा मस्जिद के पास स्थित है और चमड़े और हैंडीक्राफ्ट्स की खरीदारी के लिए ये सबसे बेस्ट ऑपशन रहने वाला है। यहां से मार्बल, ग्लासवेयर, (Kinari market in Agra) टेक्सटाइल, लेदर, हैंडीक्राफ्ट्स और कई शानदार चीजों की खरीदारी की जा सकती है। बाजार सुबह 11 बजे से  रात 9 बजे तक चलता है और मंगलवार को बंद हो जाता है।

 
लोहा मंडी है जबदस्त 

यहां लोहा मंडी एरिया में स्थित बाजार है, जहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल जाती है। स्ट्रीट शॉपिंग करने वालों के लिए यह एकदम सही विकल्प रहने वाला है। आप यहां से रंग-बिरंगी जूतियां, (Loha Mandi Agra) तरह-तरह के बैग्स की खरीदी सकते हैं।  बाजार से लगता राजा की मंडी नाम का ही एक रेलवे स्टेशन है, तो आप ट्रेन पकड़ने से पहले यहां खरीदारी का लुफ्त उठा सकते हैं। यह बाजार काफी बड़ा है। यहां आपको सब कुछ मिलेगा। कपड़े, ज्वेलरी, (jewelery Market In Agra) घरेलू सामान, मिठाइयां और भी बहुत कुछ मिल सकता है।

सुभाष बाजार है फैमस 

आगरा का सुभाष बाजार एक और लोकप्रिय मार्केट है। ये बाजार आगरा के किले के पास स्थित है। इस बाजार में से आप लेटेस्ट डिजाइन की साड़ी की भी शॉपिंग (Subhash Bazaar) कर सकती हैं। इसके साथ ही, रेडीमेड कपड़े भी खरीद सकती हैं. यहां आप रेशम के उत्पाद और रेशम की साड़ियों की भी खरीदारी की जा सकती है।

शाह बाजार है जबरदस्त 

शाह बाजार ताजनगरी के संजय प्लेस बाजार के पास स्थित है। आगरा के ये बाजार खरीदारी के लिए बेहतरीन थोक (Shah Bazaar) और खुदरा बाजारों में से एक है। यहां से आप स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य ब्रांडेड मोबाइल फोन भी खरीद सकते हैं।