Delhi NCR के पास कम बजट में घूमने के लिए ये 5 जगह हैं बेस्ट, मिलेंगे जन्नत जैसे नजारे
Tourist Places In Delhi NCR :आज के महंगाई के जमाने में घूमने का शौक पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। अगर आप सस्ते बजट (low budget tourist places) में इस शौक को पूरा करना चाहते हैं तो दिल्ली एनसीआर के पास घूमने के लिए ये 5 जगह (Places To Visit Near delhi NCR) सबसे बेस्ट हैं। यहां पर आप कम खर्च में ही जन्नत जैसे नजारे लूट सकते हैं। आइये बताते हैं इन जगहों के बारे में-
HR Breaking News (Tourist Places in Delhi)। सैर सपाटे के लिए निकलने से पहले लोगों को अपना पूरा बजट बनाना पड़ता है। कम बजट में तो आजकल आप एकआध जगह (best tourist places) ही घूमकर आ सकते हैं, कई जगहों का नजारा लूटना है तो अच्छे खासे पैसे भी चाहिए।
ऐसे में लोगों का सैर सपाटे का बजट हैवी बन जाता है। यहां आपको दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR tourist places) के पास ही ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप कई खास स्थानों पर बेहद कम बजट में घूमने का आनंद ले सकते हैं। अपने घूमने के शौक को कम बजट (Delhi NCR low budget tourist places) में पूरा करना है तो इन जगहों पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इन जगहों पर घूमकर लें पूरा आनंद
मथुरा-वृंदावन
दिल्ली एनसीआर से कुछ ही दूरी पर मथुरा वृंदावन (Mathura-Vrindavan) कम बजट में घूमने की खास जगह है। यह दिल्ली एनसीआर से 150 किलोमीटर दूर ही उत्तर प्रदेश राज्य की खास जगह है। नोएडा या दिल्ली में रहते हैं तो आपको मथुरा (mathura me ghumne ki jagah) तक पहुंचने में 3-4 घंटे ही लगेंगे।
इसके बाद वृंदावन भी आराम से घूम सकते हैं। यहां पर आपको महाभारत काल (Mahabharata period) की कई ऐतिहासिक जीचें देखने को मिल जाएंगी।
यहां का आध्यात्मिक वातावरण सुकून व शांति प्रदान करता है। मार्केट से शॉपिंग का मजा भी यहां ले सकते हैं। यहीं पर टेस्टी स्ट्रीट फूड (Tasty Street Food) है, जहां खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजन भी आपको मिलेंगे।
नीमराना
दिल्ली एनसीआर और नोएडा से कुछ ही दूर स्थित है नीमराना (Neemrana tourist place)। यहां पर आप तीन घंटे में पहुंचकर जन्नत व प्रकृति के नजारे लूट सकते हैं। नीमराना का ऐतिहासिक किला (neemrana ka kila) देखकर आप प्राचीन वास्तुकला से भी परिचित हो सकते हैं।
15वीं सदी के ऐतिहासिक किलों में यह किला सबसे शानदार माना जाता है। अब इसे हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया है। यहां पर जिपलाइनिंग का आनंद उठाया जा सकता है।
इस किले की पूलसाइड पर विश्राम आपको अलग ही सुकून प्रदान करेगा। परिवार, लाइफ पार्टनर व दोस्तों के साथ वीकेंड (weekend in noida) पर घूमने के लिए यह एकदम परफेक्ट व बेस्ट जगह है।
भरतपुर बर्ड सेंचुरी
दिल्ली एनसीआर में एक और फेमस जगह है भरतपुर बर्ड सेंचुरी ( Bharatpur Bird Sanctuary)। यहां पर आप कम खर्च में आसानी से घूम सकते हैं। दिल्ली के आसपास रहते हैं तो केवल 4 घंटे में ही पहुंचकर घूमने का मजा ले सकते हैं। आपने केवलेदव नेशनल पार्क का नाम तो सुना ही होगा, इसी को भरतपुर बर्ड सेंचुरी (Bharatpur Bird Sanctuary kaha h) के नाम से जाना जाता है।
पार्क में घूमने के लिए साइकिल भी यहां आपको बेहद कम किराए पर मिल जाएगी। अनेक प्रवासी पक्षियों को देखकर आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा। यह जगह नोएडा (Places To Visit Near Noida) से करीब 180 किलोमीटर दूर है।
गढ़ मुक्तेश्वर
नोएडा (tourist place near noida) से लगभग 90 किलोमीटर दूर है गढ़ मुक्तेश्वर । यह वह जगह (best tourist places) जहां प्राकृतिक नजारों की भरमार है। आप दिल्ली या नोएडा से दो घंटे में गढ़ मुक्तेश्वर (Garh Mukteshwar) पहुंचकर प्रकति से नजदीक से रूबरू हो सकते हैं।
गंगा नदी का कलकल की ध्वनि पैदा करता पानी आपके मन को ही हर लेगा। यहां पहुंचने के बाद आपका वापस आने का ही मन ही नहीं करेगा। गंगा आरती (ganga aarti) सुनकर आपका मन अध्यात्म में रम जाएगा। गंगा स्नान (ganga river) के लिए भी यह जगह खूब फेमस है।
आगरा
आगरा पूरी दुनिया में ही जाना जाता है, यहां पर दुनिया का अजूबा ताजमहल (tajmahal in agra) आपके मन बस जाएगा। यहां पर पूरी दुनिया से पर्यटक आते हैं। इसलिए आपको विदेशी संस्कृति के रंग व विदेशी लोगों से मिलने का अनुभव भी प्राप्त हो सकता है। दिल्ली नोएडा (tourist place in delhi noida) से करीब 200 किलोमीटर दूर आगरा शहर देश दुनिया में अलग पहचान रखता है।
यहां पर और भी कई ऐतिहासिक जगह देखने लायक हैं। आगरा का बाजार मिठाइयों के लिए भी फेमस है। अगर सुबह आगरा पहुंचते हैं तो ताजमहल (agra ka tajmahal) को सुबह की सूर्य किरणों में देखना अद्भुत अहसास कराएगा। ये पांचों जगह ऐसी हैं जहां आप एक ही दिन में घूमकर वापस दिल्ली एनसीआर पहुंच सकते हैं।
