home page

Delhi में घूमने के लिए ये 5 जगहें है खास, विदेशों से भी देखने आते हैं लोग

Tourist Place In Delhi : भारत की राजधानी दिल्ली भारत का दिल है और यहां बहुत सारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। अगर आप भी घूमनें के शौकिन है तो आज हम आपको बताने जा रहे है देश की राजधानी दिल्ली की उन खास जगहों के बारे में जहां विदेशों से भी लोग घूमने आते है। 
 | 
Delhi में घूमने के लिए ये 5 जगहें है खास, विदेशों से भी देखने आते हैं लोग

HR Breaking News : (Best Place In Delhi) भारत की राजधानी दिल्ली एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर शहर है। दिल्ली के हर कोने में इतिहास की गूंज को महसूस किया जा सकता है। दिल्ली मे कई ऐतिहासिक इमारतें, सुंदर पार्क तथा कई सांस्कृतिक धरोहरें है जिन्हे देखने के लिए विदेशों से भी आते रहते है। 


अगर आप भी घूमनें-फिरने के शौकिन है तो आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली की उन पाचं खास जगहों के बारे में जहां घूमनें के लिए लोग कई दिनों पहले प्लानिंग करने लग जाते है। अगर आप भी दिल्ली ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूरी घूमना चाहिए।

 


ये है दिल्ली की वो पांच खास जगहें जहां घूमकर आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते है-


1) लाल किला


अगर आप दिल्ली जा रहे हैं, तो हिस्टॉरिकल प्लेस लाल किला भी एक बार जरूर घूमकर आएं, लाल किले को रेड फोर्ट (red fort) भी कहा जाता है। यह मुग़ल सम्राट शाहजहां द्वारा 1648 में बनवाया गया था। यह किला दिल्ली में स्थित सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। लाल किला घूमने के लिए कई विदेशी पर्यटक भी आते हैं। लाल किला मंगलवार से रविवार तक पर्यटक के लिए खुला रहता है।

 

2) अक्षरधाम


दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर, जिसे स्वामीनारायण अक्षरधाम के नाम से भी जाना जाता है और यह दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों (Major tourist destinations) में से एक है। यह मंदिर न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध सांस्कृतिक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।

3) जामा मस्जिद


जामा मस्जिद, (Jama Masjid) जिसे मस्जिद-ए-जहांनुमा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली (Delhi News) में स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक मस्जिद है। यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है और इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने 1656 में करवाया था। जामा मस्जिद में 25,000 के करीब लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।

4) कनॉट प्लेस


दिल्ली में घूमने के लिए कनॉट प्लेस (Connaught Place) एक सबसे अच्छी जगह है। यह प्लेस दिल्ली का अट्रैक्शन पॉइंट है। इसे सीपी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह हो दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। यहां शॉपिंग से लेकर घूमने के तक के लिए बहुत कुछ है। यह कई फेमस रेस्टोरेंट भी है। यहां का सेंट्रल पार्क काफी फेमश है।

5) इंडिया गेट 


इंडिया गेट (India Gate) दिल्ली का मेन अटैक्शन है और दिल्ली जाकर आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। दिल्ली में स्थित इंडिया गेट 42 मीटर ऊंचा एक युद्ध स्मारक है, जिसे प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति के लिए बनाया गया है। यहां का मुख्य आकर्षण, अमर जवान ज्योति और उसके आस-पास के पार्क हैं।

6) सलेक्ट सिटी वॉक 

सलेक्ट सिटी वॉक मॉल (Select City Walk Mall) दिल्ली के साकेत में स्थित एक प्रमुख शॉपिंग मॉल है। यह मॉल न केवल खरीदारी के लिए बल्कि एंटरटेनमेंट, फूड और सोशल एक्टिविटी के लिए भी एक बेस्ट प्लेस है। इस मॉल में कई रेस्तरां, कैफे और फूड कोर्ट हैं।