Delhi में घूमने के लिए यह 6 लोकेशन है बेस्ट, परिवार के साथ हो या दोस्तों के साथ, जमकर करें मस्ती
HR Breaking News - (Delhi Destination ) दिल्ली में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है। दिल्ली में आप शापिंग करने जा सकते हैं और यहां कई नाइटक्लब भी है, लेकिन आज हम आपको इस खबर में दिल्ली में घूमने के लिए ऐसी बेस्ट लोकेशन (Delhi Destination) के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर परिवार के साथ हो या दोस्तों के साथ आप मस्ती करने जा सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में।
लाल किला भी कर सकते हैं विजिट
अगर आप दिल्ली घूमने का सोच रहे हैं, तो आपको दिल्ली का लाल किला (Red Fort of Delhi) जरूर देखने जाना चाहिए, जिसे रेड फोर्ट भी कहते हैं और यह एक हिस्टॉरिकल प्लेस है। दिल्ली का ये किला मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा 1648 में निर्मित किया गया था। यह किला दिल्ली में मौजुद सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां कई विदेश के पर्यटक भी आते हैं। बता दें कि लाल किला मंगलवार से रविवार तक पर्यटक के आवागमन के लिए खुला रहता है।
घूमने जा सकते हैं अक्षरधाम
अक्षरधाम मंदिर (Delhi Akshardham Temple), जिसे स्वामीनारायण अक्षरधाम भी कहकर पुकारते है। यह दिल्ली (places to visit in Delhi) के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता है। यह मंदिर दिल्ली में ही नहीं बलकि पूर भारत में प्रसिद्ध सांस्कृतिक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।
नई दिल्ली में मौजुद है ऐतिहासिकजामा मस्जिद
आप चाहे तो जामा मस्जिद भी जा सकते हैं, जिसे मस्जिद-ए-जहांनुमा (Masjid-e-Jahanuma) भी कहते हैं। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में मौजुद एक प्रमुख और ऐतिहासिक मस्जिद है। यह मस्जिद भारत की बड़ी मस्जिदों में से एक है और इस मस्जिद को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1656 में करवाया था। जामा मस्जिद में 25,000 के आस-पास लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।
कनॉट प्लेस भी हे बेस्ट
दिल्ली में घूमने के लिए कनॉट प्लेस (Connaught Place places to visit in Delhi) बेहतरीन जगह मानी जाती है। यह प्लेस दिल्ली का अट्रैक्शन पॉइंट है। जिसे सीपी भी कहते हैं। दिल्ली की इस जगह हो दिल्ली का दिल भी कहते हैं। यहां शॉपिंग से लेकर घूमने के तक के लिए ओर देखने के लिए बहुत कुछ है। यह कई फेमस रेस्टोरेंट भी है। यहां का सेंट्रल पार्क पर्यटको का फेवरेट रहा है।
नाइट में विजिट करें इंडिया गेट
दिल्ली का मेन अट्रेक्शन इंडिया गेट (India Gate of Delhi) है और आप जब भी कभी दिल्ली जाएं तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। दिल्ली में 42 मीटर ऊंचा एक युद्ध स्मारक है, जिसे पहले विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति के लिए तैयार गया है। इस जगह का मुख्य आकर्षण, अमर जवान ज्योति और उसके आस-पास के पार्क हैं।
सलेक्ट सिटी वॉक
इसके साथ ही आपको बता दें कि सलेक्ट सिटी वॉक मॉल (Select City Walk) दिल्ली के साकेत में मौजुद एक प्रमुख शॉपिंग मॉल है। यह मॉल सिर्फ खरीददारी के लिए ही नहीं बलकि एंटरटेनमेंट, फूड और सोशल एक्टिविटी के लिए भी एक बेस्ट प्लेस है। इतना ही नहीं इस मॉल में कई रेस्तरां, कैफे और फूड कोर्ट हैं।
