दिल्ली की ये जगहें Nightlife के लिए हैं मशहूर, देर रात तक लोग करते है पार्टी
HR Breaking News : (Nightlife in Delhi) दिल्ली नाइटलाइफ के लिए एक बेहतरीन शहर है, जहां लोग दूर-दूर से घूमने आते हैं। अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाके में रहते हैं और दोस्तों या पार्टनर के साथ मस्ती करना चाहते हैं, तो आपको यहां कई शानदार जगहें मिलेंगी।
यहां आप अपनी दिनभर की थकान दूर कर सकते हैं और एक यादगार रात बिता सकते हैं। यहां आप देर रात तक मस्ती कर सकते हैं और अपने दिन को यादगार (Delhi Best Night Club) बना सकते हैं। इन नाइट क्लबों में आउटडोर सीटिंग और क्लासिक इनडोर डेकोर है, जो आपके अनुभव को और भी खास बनाता है। अच्छी बात यह है कि यहां आपको अपने बजट के अनुसार भी जगह मिल जाएगी।
Prive Night club
प्रिवे नाइट क्लब दिल्ली का एक बहुत ही फेमस नाइट क्लब है, जो शांग्रीला होटल में स्थित है। यह नाइट क्लब अपने आप में एक अलग पहचान रखता है और यहां पर कपल्स अक्सर आते हैं। यहां लोग दूर-दूर से मस्ती करने और रात को यादगार बनाने के लिए आते हैं। प्रिवे नाइट क्लब जनपथ पर स्थित है। यह नाइट क्लब (Delhi Night Club) रात के11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ऑपन रहता है। यहां आप पार्टनर और दोस्ता के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप इस क्लब में दो लोग आ रहे हैं तो 6 हजार रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Key Night club
दिल्ली में कई नाइट क्लब हैं, लेकिन Key नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर और लग्जरी नाइट क्लबों में से एक है। यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में स्थित है। यहां आप विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज का आनंद ले सकते हैं और एक यादगार रात बिता सकते हैं। Key नाइट क्लब रात के 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक ऑपन रहता है। यदि आप इस क्लब में दो लोग आ रहे हैं तो 5 हजार रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Soho Night club
दिल्ली का सोहो नाइट क्लब (Soho nightclub) भी सबसे प्रसिद्ध क्लब में से एक है, जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यहां पर एंजॉय करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में स्थित है। यह नाइट क्लब रात 10 बजे से लेकर सुबह 1 बजे तक खुला रहता है। अगर आप देर रात तक पार्टी करना चाहते हैं तो यह क्लब आपके लिए बेस्ट है। यहां आप दो लोग के साथ आ रहे हैं तो 6 हजार रुपये में आराम से पार्टी कर सकते हैं।
Diablo Night club
दिल्ली का डियाब्लो नाइट क्लब (Diablo Nightclub) देश के सबसे सुंदर और देश के फेमस नाईट क्लबों में शामिल है। वहीं यह नाइट क्लब बेहद सस्ता भी है। अगर आपका बजट कम है तो आप डियाब्लो नाईट क्लब को विजिट कर सकते हैं। यहां पर दो लोग 2500 रुपए में इस क्लब में आराम से पार्टी कर सकते हैं। यह क्लब दिल्ली के महरौली इलाके में है।
Summer House Cafe Night club
समर हाउस कैफे नाइट क्लब (Summer House Cafe Nightclub) दिल्ली के उसे इलाके में है जहां पर अक्सर दिल्ली के नौजवान लोग जाते हैं मतलब यह नाइट क्लब दिल्ली के हाउस खास इलाके में है। यह नाइट क्लब दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 1 बजे तक खुला रहता है. यहां दो लोग 2500 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
