home page

Delhi में इन जगहों पर रात में दिल हो जाएगा खुश

जब भी बात नाइटलाइफ को इंजॉय करने की आती हैं तो इस स्थिति में लोगों के मन में सबसे पहले दिल्ली का ही ख्याल आता है। दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर रात में इंजॉय करने पर दिल खुश हो जाता है। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं। खबर में जानिये दिल्ली (Delhi Best Nightlife) की इन खास जगहों के बारे में। 

 | 
Delhi में इन जगहों पर रात में दिल हो जाएगा खुश

HR Breaking News (Delhi Best Nightlife)। अगर आप दोस्तों और पार्टनर के साथ रंगीन  रातों का मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Nightlife) में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप पूरी रात डीजे पार्टी के साथ साथ स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

 

राजधानी दिल्ली नाइटलाइफ को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां पर आप विदेशों तक का मचा लें सकते हैं। आइए जनते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।

 


इस नाइट क्लब को कर सकते हैं इंजॉय


दिल्ली एक ऐसा शहर है जो अपनी नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नाइट क्लबों में से एक कीया वर्षों से दक्षिण दिल्ली में प्रसिद्ध है। वहीं आउटडोर सीटिंग और एक क्लासिक इनडोर नाइट क्लब (Indoor night club) डेकोर के साथ आता है।

अगर आप वसंत कुंज क्षेत्र में हैं, तो यह एक शानदार जगह रहने वाली है। यह क्लब दिन को 12:30 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है।

प्रिवे नाइट क्लब


प्रिवे नाइट क्लब सिर्फ दिल्ली का ही नहीं बल्कि देश का भी सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लब है। यह नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर होटल शांग्रीला (Privee - Shangri-La Eros, New Delhi) में शामिल है, जोकि जनपथ पर स्थित है। यह नाइट क्लब रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 6000 रुपए में इंजॉय कर सकते हैं।


Key नाइट क्लब को करें विजिट


Key नाइट क्लब दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध और लग्जरियस नाइट क्लब्स में शुमार है। यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में स्थित है। यह नाइट क्लब (Key - Hotel Samrat, Chanakyapuri, New Delhi) रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 5000 रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।


चाणक्यपुरी में हैं ये क्लब


सोहो नाइट क्लब दिल्ली का एक ऐसा नाइट क्लब है जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन रहते हैं। यह नाइट क्लब (SOHO Night Club New Delhi) दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में स्थित है।

यह नाइट क्लब रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 1:30 बजे तक खुला रहता है। खर्चे की बात करें तो यहां पर दो लोगों का खर्च 6000 रुपए तक का रहता है।


डियाब्लो नाइट क्लब भी है शानदार


डियाब्लो नाइट क्लब दिल्ली के उन नाईट क्लबों में से है जो कि जितना दिखने में सुंदर और देश भर में प्रसिद्ध है। यह नाइट (Diablo, Mehrauli, New Delhi) क्लब काफी सस्ता है। यहां पर दो लोग 2500 रुपए में इंजॉय कर सकते हैं। इस क्लब की लोकेशन दिल्ली के महरौली इलाके में है।


इस क्लब को विजिट करें नौजवान लोग


समर हाउस कैफे नाइट क्लब दिल्ली के उसे इलाके में है जहां पर अक्सर दिल्ली के नौजवान लोग विजिट करने के लिए जाते हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के हाउस खास इलाके में स्थित है।

यह नाइट क्लब (Summer House Cafe, Hauz Khas, New Delhi) दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पर दो लोग 2500 हजार रुपए तक का है। 


 

कुतुब होटल में स्थित है ये क्लब
 

डियर डोना नाइट क्लब दिल्ली के टॉप के नाइट क्लब्स में आता है. यह नाइट क्लब दिल्ली में कुतुब होटल के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में है. यह नाइट क्लब (Dear Donna Night Club) दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 1:00 बजे तक खुला रहता है। यहां पर दो लोग 3000 हजार रुपए में आराम से इस लाइट क्लब का लुफ्त उठा सकते हैं।


 

Gen Z के लिए शानदार है ये क्लब


बर्गमो नाइट क्लब इस वक्त Gen Z में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह नाइट का दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित है। यह नाइट क्लब (Bergamo Night Club) दोपहर 12:00 बजे से लेकर सुबह के 4:00 बजे तक खुला रहता है। अगर खर्च की बात करें तो यहां पर दो लोगों का खर्च 3000 हजार रुपए तक रहता है।