सुंदरता की मिसाल भारत देश में कई बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट है जहां की ट्रिप आपके लिए एक यादगार पल बन जाएगी। हम बात कर रहे हैं देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के बारे में जहां आपको बुढ़ापा आने से पहले एक बार जरूर घूम लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट (Best Tourist Spot) है जहां की सुंदरता हर किसी का दिल लूट लेती है। उत्तर प्रदेश की इन खूबसूरत जगह पर जाकर आप अपने ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं उत्तर प्रदेश की इन बेस्ट जगहों के बारे में जहां का शांतिपूर्वक माहौल लोगों को वहां दोबारा आने पर मजबूर कर देता है।
बात की जाए उत्तर प्रदेश के आगरा की तो यहां ताजमहल और आगरा का किला बेहद फेमस है। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल एक प्रेम का प्रतीक है जो की सफेद संगमरमर से बना है। वही आगरा का किला एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जो मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है।
बात की जाए वाराणसी की तो यहां काशी विश्वनाथ मंदिर जो कि भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। काशी विश्वनाथ मंदिर गंगा नदी के किनारे स्थित है। वाराणसी में गंगा घाट भी काफी फेमस है जहां हर शाम को होने वाली आरती श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
लखनऊ के बारे में कहे तो यहां बड़ा इमामबाड़ा है जो कि अपनी भूल भुलैया के लिए जाना जाता है। लखनऊ में रूमी दरवाजा भी है जो की अवधि वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है।
अयोध्या, जहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर है। जो कि भगवान राम का जन्म स्थान है तथा हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल भी है। अब बात आती है मथुरा और वृंदावन की मथुरा को भगवान कृष्ण का जन्म स्थान माना जाता है। यहां बांके बिहारी मंदिर भी है जो की वृंदावन में स्थित है और यह मंदिर भगवान कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।





