home page

Delhi में इस जगह है एशिया की सबसे बड़ी ड्रायफूट मार्केट, बेहद सस्ते रेट पर मिलते हैं काजू-बादाम

Delhi -  दिल्ली में एशिया का सबसे बड़ा मसाला और ड्राइफ्रूट्स बाजार है. 17वीं शताब्दी में मुगल काल के दौरान स्थापित यह बाजार आज भी अपनी पहचान बनाए हुए है. यहा. आपको तरह-तरह के देशी और विदेशी मसाले और ड्राइफ्रूट्स मिल जाएंगे.

 | 
Delhi में इस जगह है एशिया की सबसे बड़ी ड्रायफूट मार्केट, बेहद सस्ते रेट पर मिलते हैं काजू-बादाम

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित खारी बावली एशिया का सबसे बड़ा मसाला और ड्राइफ्रूट्स बाजार है. 17वीं शताब्दी में मुगल काल के दौरान स्थापित यह बाजार आज भी अपनी पहचान बनाए हुए है. यहा. आपको तरह-तरह के देशी और विदेशी मसाले और ड्राइफ्रूट्स मिल जाएंगे। यह बाजार अपनी ऐतिहासिकता और मसालों की विविधता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है.

चांदनी चौक में मौजूद खारी बावली मार्केट सिर्फ मसाला, दाल, और जड़ी-बूटी के लिए ही नहीं है, बल्कि ड्राई फ्रूट्स के लिए भी काफी फेमस है. यहां देशी ड्राइ फ्रूट्स के साथ विदेशी ड्राइफ्रूट्स भी आपको बहुत कम रेट पर मिल जाएगा. यहां से अफगानिस्तान, अमेरिका, आदि कई देशों से ड्राइफ्रूट्स आते हैं. यहां आज कई हजार दुकानें हैं.

कई पीढ़ियों से चला रहे दुकानें-

दिल्ली में स्थित खारी बावली (Khari Baoli located in Delhi) एशिया का सबसे बड़ा मसाला और ड्राई फ्रूट का बाज़ार है. यहां मसाले, जड़ी-बूटियाँ और ड्राई फ्रूट्स खरीदने के लिए रोज़ सैकड़ों लोग आते हैं, जिससे कभी-कभी भारी भीड़ हो जाती है. यह बाज़ार 17वीं सदी से अस्तित्व में है, और आज भी यहां कुछ पुरानी दुकानें हैं, जिनके नाम उनके शुरुआती दिनों के आधार पर रखे गए हैं, जैसे '15 नंबर की दुकान' या 'चावल वाले 13'। इस बाज़ार में कुल मिलाकर लगभग 6000 दुकानें हैं.

ड्राइफ्रूट्स के दाम- 

इस मार्केट में ड्राइफ्रूट्स के दामों की बात करें तो बादाम- 600-2000 रुपए किलो, काजू 600-1000 रुपए, किशमिश 200-800 रुपए, अखरोट 640-1200 रुपए, पीस्ता 1100 रुपए, अंजीर 1200 रुपए, मुनक्का 800 रुपए, ब्लूबेरी 1600 रुपए, क्रैनबेरी 800 रुपए, मिक्स बीज 600 रुपए, कद्दू के बीज 480 रुपए, सरसों के बीज 440 रुपए,  चिया के बीज 360 रुपए, पटसन के बीज 140 रुपए किलो. (Delhi dry fruits market)

बाजार का समय और लोकेशन-

यह मार्केट रविवार को छोड़कर हर दिन खुला रहती है और यह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है. लेकिन, कुछ दुकानें 10 बजे तक भी खुली रहती हैं. इस मार्केट के पास मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है.